facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनसीएलएटी ने Zee के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक लगाई, 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 11:19 PM IST
Zee Entertainment

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने मीडिया कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEE) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगाकर कंपनी को रहात दी।

ज़ी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी पुनीत गोयनका की याचिका स्वीकार करते हुए एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की मुंबई पीठ के आदेश पर रोक लगा दी है।

शुक्रवार को एक बयान जारी कर गोयनका ने कहा कि एनएसीएलएटी के आदेश का वह सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्यान कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ प्रस्तावित विलय को समय पर पूरा करने पर है।’

एनसीएलएटी की मुंबई पीठ द्वारा इंडसइंड बैंक द्वारा दायर एक याचिका पर ज़ी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही को स्वीकार करने के बाद गोयनका ने गुरुवार को एनसीएलएटी का रुख किया था, जो ज़ी का वित्तीय लेनदार है।

शुक्रवार को एनसीएलएटी की सुनवाई में गोयनका की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि ऋण की वसूली, जहां ज़ी एक गारंटर था उसको ऋण वसूली न्यायाधिकरण के माध्यम से जाना चाहिए न कि दिवाला संहिता के माध्यम से।

उन्होंने कहा कि ज़ी ने इंडसइंड बैंक के 150 करोड़ रुपये के ऋण की गारंटी सिटी नेटवर्क्स को दी थी, जो एस्सेल समूह का हिस्सा है, ऋणदाता ने एनसीएलटी में अपनी याचिका में कहा था। इसने कहा था कि सिटी नेटवर्क सितंबर 2019 से अपने ऋण खाते को बनाए रखने में विफल रहा है और यह डिफ़ॉल्ट राशि 89 करोड़ रुपये है। गारंटर के रूप में, ज़ी इस तरह की चूक के लिए उत्तरदायी था।

रोहतगी ने यह भी कहा कि ज़ी ने सिटी के कर्ज के लिए विशेष गारंटी नहीं दी थी, बल्कि केवल ब्याज अदायगी की एक किश्त की कमी को बनाए रखने के लिए दी थी।

रोहतगी ने कहा कि एनसीएलटी द्वारा कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही स्वीकार करते समय ज़ी की कोई दलील नहीं सुनी गई। यह न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन है।

इंडसइंड बैंक ने शुक्रवार को एनसीएलएटी में अपनी ओर से कहा कि ज़ी को पता था कि एनसीएलएटी में दिवाला कार्यवाही लंबित है और उसने इसका जवाब न देकर जोखिम उठाया है।

ऋणदाता ने यह भी कहा कि इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के एक पिछले आदेश में ज़ी को सिटी द्वारा हर चूक को कवर करने के लिए कहा गया था और यह गारंटी प्रभावी और उस पर बाध्यकारी रहेगी।

सोनी के साथ विलय के अंतिम चरण में ज़ी है। हालांकि फर्म के खिलाफ दिवाला कार्यवाही फिलहाल रोक दी गई है, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि प्रस्तावित विलय को अंतिम मंजूरी देने से पहले बकाया से संबंधित मुद्दों को हल करना होगा।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement