facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCLAT ने श्रीराम अर्बन इन्फ्रा के समाधान पेशेवर को हटाने के आदेश को सही ठहराया

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 6:20 PM IST
Delhi HC asks govt's response over resale of tickets, blocking sites संगीत समारोहों के टिकट की अनधिकृत बिक्री के मुद्दे पर अदालत ने केंद्र से जवाब मांगा

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने श्रीराम अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कर्ज समाधान पेशेवर (RP) को हटाने के NCLT के आदेश को बरकरार रखा है।

इसके साथ ही NCLAT ने मंगलवार को उक्त समाधान पेशेवर के खिलाफ जांच करने का निर्देश भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला बोर्ड (IBBI) को देते हुए कहा कि कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाए।

NCLAT की दो-सदस्यीय पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) का कर्ज समाधान के लिए नियुक्त पेशेवर को हटाने का फैसला उसके न्यायाधिकार के भीतर ही लिया गया है।

इस समाधान पेशेवर ने श्रीराम अर्बन इन्फ्रा के कर्जदाताओं की समिति (COC) की बैठक बुलाने के लिए कदम नहीं उठाया था। न्यायमूर्ति राकेश कुमार और श्रीशा मर्ला की पीठ ने कहा कि इस कंपनी के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया छह नवंबर, 2019 को शुरू की गई थी लेकिन कर्जदाताओं की पहली बैठक डेढ़ साल बाद ही आयोजित हो पाई।

NCLT ने 11 नवंबर, 2022 को पारित अपने आदेश में समाधान पेशेवर श्रीगोपाल चौधरी को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही सभी कागजात एवं दस्तावेज नवनियुक्त समाधान पेशेवर सपन मोहन गर्ग को सौंपने का निर्देश भी दिया था। इस निर्देश को NCLAT में चुनौती दी गई थी।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 6:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement