facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCLT ने Jalan-Kalrock गठजोड़ को जेट एयरवेज सौंपने की मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 10:15 AM IST
Jet Airways Insolvency case: Jalan-Colrock gets more time to pay Rs 350 crore

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने शुक्रवार को दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही जेट एयरवेज का स्वामित्व जालान कालरॉक गठजोड़ को सौंपने की मंजूरी दे दी। साथ ही न्यायाधिकरण ने विजेता बोलीदाता को लेनदारों को बकाया राशि चुकाने के लिए और वक्त दिया।

ताजा फैसला गठजोड़ की दो याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान आया। एक याचिका स्वामित्व के हस्तांतरण से संबंधित है, जबकि दूसरी लेनदारों को देय राशि के भुगतान के लिए समय बढ़ाने से संबंधित है।

इससे पहले न्यायाधिकरण ने एयरलाइन के लेनदारों को भुगतान करने के लिए गठजोड़ को 16 नवंबर, 2022 तक का समय दिया था। ताजा आदेश गठजोड़ और एयरलाइन के कर्जदाताओं के बीच मतभेदों की पृष्ठभूमि में भी आया है। एयरलाइन लगभग चार साल से उड़ान नहीं भर रही है।

एनसीएलटी ने शुक्रवार को एयरलाइन का स्वामित्व स्थानांतरित करने के लिए जालान-कलरॉक गठजोड़ की याचिका को स्वीकार कर लिया। एनसीएलटी की प्रदीप नरहरि देशमुख और श्याम बाबू गौतम की दो सदस्यीय मुंबई पीठ ने कहा कि समाधान योजना की प्रभावी तिथि 16 नवंबर मानी गई है और लेनदारों को भुगतान करने के लिए गठजोड़ को उक्त तारीख से छह महीने का समय मिलेगा।

अब गठजोड़ को इस साल मई के मध्य तक कामगारों और कर्मचारियों सहित सभी लेनदारों को भुगतान करना होगा। ऋणदाताओं के वकील रोहन राजाध्यक्ष ने आदेश पर दो सप्ताह की रोक लगाने की मांग की, लेकिन न्यायाधिकरण ने इसे खारिज कर दिया।

गठजोड़ ने एक बयान में कहा कि न्यायाधिरण ने पूर्व में स्वीकृत समाधान योजना के तहत एयरलाइन का स्वामित्व उसे देने का आदेश दिया है। समाधान योजना को जून 2021 में मंजूरी मिली थी और इसके अनुसार गठजोड़ ने अब तक ऋणदाताओं के पास 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा की है।

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement