facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sintex Industries के लिए Reliance, ACRE की संयुक्त बोली को NCLT ने दी मंजूरी

Advertisement
Last Updated- February 11, 2023 | 7:45 PM IST
NCLT OKs ICICI Securities delisting

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज तले दबी कपड़ा विनिर्माता सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एसेट्स केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज (एसीआरई) की संयुक्त बोली को मंजूरी दे दी है।

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ ने शुक्रवार को एक मौखिक आदेश में आरआईएल और एसीआरई की तरफ से पेश कर्ज समाधान योजना को मंजूरी दे दी। सिंटेक्स इंडस्ट्रीज ने बताया कि स्वीकृत हुई रिलायंस-एसीआरई योजना में शेयर पूंजी में कटौती और शून्य मूल्य वाले इक्विटी शेयरों को गैर-सूचीबद्ध करना शामिल है।

कंपनी लिखित आदेश उपलब्ध कराए जाने पर कुछ नई जानकारी दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरआईएल-एसीआरई ने संयुक्त रूप से लगभग 3,650 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा था। सिंटेक्स इंजस्ट्रीज के कर्जदाताओं ने आरआईएल-एसीआरई की संयुक्त बोली के पक्ष में मतदान किया था।

उसके बाद पिछले साल मार्च में कंपनी के लिए नियुक्त समाधान पेशेवर अंतिम मंजूरी के लिए एनसीएलटी गए थे। बोली लगाने वालों में वेलस्पन समूह की फर्म ईजीगो टेक्सटाइल्स, जीएचसीएल और हिमत्सिंग्का वेंचर्स भी शामिल थे।

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया पिछले साल अप्रैल में शुरू की गई थी। कंपनी पर लगभग 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement