facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCLT ने सिस्का एलईडी लाइट्स के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया

Advertisement

पुणे स्थित एसएसके समूह की इकाई सिस्का एलईडी लाइट्स, एलईडी लाइट, पर्सनल केयर उपकरण, मोबाइल एक्सेसरीज, घरेलू उपकरण तथा स्मार्ट घड़ियों जैसे क्षेत्रों में है।

Last Updated- October 09, 2024 | 2:12 PM IST
Syska light
Representative image

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सिस्का एलईडी लाइट्स के परिचालन ऋणदाता सनस्टार इंडस्ट्रीज की याचिका स्वीकार करते हुए कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

पुणे स्थित एसएसके समूह की इकाई सिस्का एलईडी लाइट्स, एलईडी लाइट, पर्सनल केयर उपकरण, मोबाइल एक्सेसरीज, घरेलू उपकरण तथा स्मार्ट घड़ियों जैसे क्षेत्रों में है। एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने सनस्टार इंडस्ट्रीज द्वारा दायर उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें 7.70 करोड़ रुपये के कुल बकाये का दावा किया गया था।

पीठ ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों के तहत सिस्का एलईडी लाइट्स के निदेशक मंडल को निलंबित करते हुए देबाशीष नंदा को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है। एनसीएलटी ने सिस्का एलईडी लाइट्स के इस मामले में दावों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित पक्षों के बीच ई-मेल के आदान-प्रदान से पता चलता है कि परिचालन ऋणदाता के प्रति कंपनी की देयता बनती है।

पीठ ने कहा, ‘‘ हमारा यह मत है कि आवेदक परिचालन ऋण के अस्तित्व तथा कॉरपोरेट देनदार की ओर से इसकी चूक साबित करने में सफल रहा। साथ ही आवेदन समयसीमा के भीतर दायर किया गया है।’’ दो सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को पारित अपने आदेश में कहा, ‘‘ तदनुसार, हम मानते हैं कि यह संहिता की धारा 9 के तहत उपयुक्त मामला है।’’

इससे पहले, एनसीएलटी ने कुछ अन्य परिचालन ऋणदाताओं द्वारा दायर याचिका पर सिस्का एलईडी लाइट्य के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने का भी निर्देश दिया था।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement