facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PVR-Inox के मर्जर को NCLT से मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 11:08 PM IST
Ingka joins hands with PVR-Inox to open 9 screen movie theater

मल्टीप्लेक्स के संचालनकर्ताओं PVR और Inox को मर्जर के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (NCLT) की मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी दोनों कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंजों को गुरुवार को दी।

इस स्वीकृति से भारत की सबसे बड़ी सिनेमा श्रृंखला का रास्ता साफ हो गया है। दोनों कंपनियों ने बयान में कहा, ‘आदरणीय राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट, मुंबई बेंच ने 12 जनवरी, 2023 को आईनॉक्स लीजर और पीवीआर की एकीकरण की प्रस्तावित योजना को योजना दी।’ इस मामले में विस्तृत आदेश लंबित है।

NCLT के वकीलों ने कहा कि कुछ दिनों में विस्तृत आदेश प्राप्त होगा। इसके बाद कंपनियों के रजिस्ट्रार के समक्ष आवेदन किया जाएगा और इसकी जानकारी भी स्टॉक एक्सचेंजों को मुहैया करवाई जाएगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों ने कहा कि एनसीएलटी की मुंबई शाखा ने गुरुवार को मौखिक आदेश में पीवीआर के तीन शेयरों को आईनॉक्स के 10 शेयरों के अनुपात से एकीकरण को सहमति प्रदान की।

Inox ने 27 मार्च, 2022 को प्रस्तावित मर्जर की घोषणा की थी

देश में सबसे बड़ी सिनेमा श्रृंखला पीवीआर और दूसरी सबसे बड़ी सिनेमा श्रृंखला आईनॉक्स ने 27 मार्च, 2022 को प्रस्तावित एकीकरण की घोषणा की थी। इससे नेटवर्क में 1,500 स्क्रीन हो जाएंगे। इसे एनसीएलटी, स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी के साथ-साथ शेयर होल्डरों और ऋणदाताओं से सहमति लेनी थी।

इस मामले में स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी, शेयर होल्डरों और ऋणदाताओं से बीते कुछ महीनों के दौरान सहमति मिल गई थी और एनसीएलटी की स्वीकृति लंबित थी।

इसी दौरान एक गैर लाभकारी संस्था सीयूटीएस ने प्रस्तावित एकीकरण के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का दरवाजा खटखटाया था। इसे CCI ने खारिज कर दिया था।

इसके बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया था। आईनॉक्स समूह के निदेशक सिद्धार्थ जैन ने बीते महीने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया था कि इस मामले पर सुनवाई के लिए NCLAT ने 9 फरवरी की तारीख तय की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि फरवरी तक मामला सुलट जाएगा।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि NCLT का आदेश प्राप्त होने के बाद अगले कुछ हफ्तों में पीवीआर आईनॉक्स के शेयर होल्डरों को शेयर जारी कर सकता है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement