facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NDTV Q1 Results: Adani Group की कंपनी का बढ़ा घाटा, राजनीतिक विज्ञापनों के दम पर 34 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

Advertisement

NDTV Q1FY25 Results: NDTV का पहली तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 14,483 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 8,198 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 29, 2024 | 5:24 PM IST
NDTV Q1 Results: Losses of Adani Group company increased, revenue increased by 34 percent on the basis of political advertisements NDTV Q1 Results: Adani Group की कंपनी का बढ़ा घाटा, राजनीतिक विज्ञापनों के दम पर 34 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

NDTV Q1 Results 2025: अदाणी ग्रुप की लिस्टेड मीडिया कंपनी न्यू डेल्ही टेलीविजन (NDTV) ने आज वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट घाटा (net loss) सालाना आधार पर (YoY) बढ़कर 4,711 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में यह 808 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी देखें तो NDTV का नेट घाटा पिछली तिमाही (Q4FY24) में 868 करोड़ रुपये था।

कुल खर्च बढ़ा

एक्सचेंजों को दी गई सूचना के मुताबिक, NDTV का पहली तिमाही में कुल खर्च (Total expenses) सालाना आधार पर बढ़कर 14,483 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 8,198 करोड़ रुपये था। Q4FY24 में यह 12,729 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

NDTV ने शेयर बाजार को बताया कि तिमाही खर्चों में लगभग 77% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें उत्पादन लागत (production costs), ब्रॉडकास्टर्स के सबसे बड़े खर्चों में से 80% और नए लॉन्च किए गए क्षेत्रीय चैनल ट्रिपलिंग से संबंधित मार्केटिंग खर्च शामिल थे।

बढ़ा रेवेन्यू

NDTV का रेवेन्यू Q1FY25 में 34 फीसदी बढ़कर 9,392 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,999 और पिछली तिमाही में 10,652 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि देश के आम चुनाव के दौरान भले ही राजनीतिक विज्ञापन मिले हों लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी की वजह से ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिला। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू को जून तिमाही में राजनीतिक विज्ञापनों (political advertisements) से काफी दम मिला।

NDTV के शेयर चढ़े

NDTV की शेयर प्राइस में आज 0.56 % का उछाल दिखा। कंपनी के शेयर 223 रुपये पर क्लोज हुए। जबकि इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 227.88 के लेवल पर पहुंच गए थे। हालांकि, कंपनी के शेयर मार्केट क्लोज होने के बिलकुल पहले आए। ऐसे में शेयरों पर आज असर नहीं दिखा। कल शेयर बाजार की ओपनिंग के बाद NDTV पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 5:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement