facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ndtv Q2 Results: दूसरी तिमाही में 57.4% गिरा NDTV का मुनाफा, रेवेन्यू घटने और खर्च बढ़ने से आई कमी

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में NDTV का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर 93.48 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- October 23, 2023 | 6:02 PM IST
NDTV announces salary hike 'above industry average'

मीडिया कंपनी एनडीटीवी (ndtv Q2 Result) ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का मुनाफा सितंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 57.4 प्रतिशत घटकर 5.55 करोड़ रुपये रह गया। एनडीटीवी के मुनाफे में रेवेन्यू के घटने जबकि खर्च बढ़ने के कारण यह कमी आई है।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी ‘न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड’ (NDTV) ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 13.03 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

कंपनी का कुल खर्च बढ़ा

कंपनी की आलोच्य तिमाही में ऑपरेशन से इनकम घटकर 95.55 करोड़ रुपये पर आ गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 105.8 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एनडीटीवी का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर 93.48 करोड़ रुपये हो गया। यह साल भर पहले 91.93 करोड़ रुपये था।

एनडीटीवी ने दो नए रीजनल चैनल भी शुरू किए

कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही में नरम आर्थिक परिवेश के बावजूद विज्ञापन खर्च में हल्की तेजी देखी गई। बीती तिमाही में एनडीटीवी ने दो नए रीजनल चैनल भी शुरू किए हैं। इनमें एक चैनल मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ पर केंद्रित है जबकि दूसरा चैनल राजस्थान की खबरें प्रसारित करता है।

एनडीटीवी ने कहा, ‘‘विस्तार एवं वृद्धि पर ध्यान रहने के बीच कंपनी को निकट भविष्य में कुछ और क्षेत्रीय चैनल शुरू करने की उम्मीद है।’’

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 6:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement