facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेटा संरक्षण कानून के उल्लंघन के लिए जोखिम सीमा पर स्पष्टता की आवश्यकता

Advertisement

बीएसए सॉफ्टवेयर कंपनियों का वैश्विक गठबंधन है, जिसमें एडोब, सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी दिग्गज कंपनियों शामिल हैं।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:34 PM IST
डेटा संरक्षण कानून के उल्लंघन के लिए जोखिम सीमा पर स्पष्टता की आवश्यकता , Data protection law needs clarity on risk threshold for breaches:

वैश्विक सॉफ्टवेयर उद्योग की अग्रणी पैरोकार बीएसए डेटा उल्लंघनों के विभिन्न मामलों में जोखिम सीमा के संबंध में बेहतर स्पष्टता और डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड (डीपीबी) को ऐसी घटनाओं की सूचना देने के लिए 72 घंटे की समय सीमा चाहती है, जिसे डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (डीपीडीपीए) के नियमों में अभी तक जारी नहीं किया गया है।

बीएसए के कंट्री मैनेजर (इंडिया) वेंकटेश कृष्णमूर्ति ने कहा ‘साइबर की घटनाएं व्यक्तिगत डेटा उल्लंघन की घटनाओं से अलग होती हैं। प्रभावित होने वाली प्रणाली के प्रकार जैसे कारकों, चाहे वह सरकारी पहचान के डेटाबेस जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़ा हो और उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर जोखिम सीमा का वर्गीकरण होना चाहिए।’

बीएसए सॉफ्टवेयर कंपनियों का वैश्विक गठबंधन है, जिसमें एडोब, सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी दिग्गज कंपनियों शामिल हैं। इसकी 30 से अधिक देशों में मौजूदगी है और यह गोपनीयता, एआई, साइबर सुरक्षा से संबंधित नीतिगत मामलों आदि के संबंध में दुनिया भर की सरकारों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है।

उद्योग का यह संगठन साइबर सुरक्षा की घटनाओं के मामले में विभिन्न नियामकीय निकायों में सूचना देने के प्रारूपों में भी मानकीकरण की मांग कर रहा है।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि ऐसी कई नियामकीय संस्थाएं हैं, जिन्हें कारोबारों को सूचना देनी होती है और अगर सूचना के उन प्रारूपों में किसी प्रकार की एकरूपता या मानकीकरण होता है, तो यह मददगार रहेगा।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement