facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet की नई उड़ान: बोइंग 737 मैक्स की डिलिवरी पर फिर से बातचीत होगी शुरू!

Advertisement

जनवरी 2017 में स्पाइसजेट ने 205 विमान खरीदने के लिए बोइंग के साथ समझौता किया था।

Last Updated- December 30, 2024 | 11:08 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने सोमवार को कहा कि एयरलाइन अपने 2017 के ऑर्डर के तहत बी737 मैक्स विमानों की डिलिवरी फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग के साथ बातचीत शुरू करेगी। जनवरी 2017 में स्पाइसजेट ने 205 विमान खरीदने के लिए बोइंग के साथ समझौता किया था। इनमें 100 बी737 मैक्स भी शामिल थे। बोइंग ने ऑर्डर के तहत लगभग 13 विमान भेजे। लेकिन बाद में एयरलाइन को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिससे डिलिवरी बंद कर दी गई।

स्पाइसजेट ने सोमवार को अपनी सालाना आम बैठक की। इसमें सिंह ने निवेशकों को डिलिवरी फिर से शुरू होने की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया, ‘हमने वर्ष 2017 में बोइंग को 200 विमानों का ऑर्डर दिया था और 13 विमान मिल चुके हैं। हम डिलिवरी फिर से शुरू किए जाने के लिए बोइंग से बात करेंगे।’

सिंह ने कहा कि एयरलाइन के करीब 30 विमान इस समय परिचालन से बाहर हैं और अगले 12 से 15 महीनों में उन्हें भी सेवा में लाया जाएगा। एयरलाइन के पास विमानों की संख्या करीब 60 है। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा समय में सुरक्षित फंडिंग का उद्देश्य कंपनी को मजबूत बनाना है। बढ़ोतरी के लिए पैसा लगाया जाएगा। निवेशकों को अंतरिम लाभांश पर धैर्य की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में शेयरधारकों को ऊंचे शेयर मूल्य का लाभ मिलेगा।’ पिछली कई तिमाहियों से किफायती विमानन कंपनी विमान पट्टेदारों, इंजन पट्टेदारों और ऋणदाताओं को बकाया राशि का भुगतान न करने की वजह से कई कानूनी लड़ाइयों के बीच नकदी संकट से जूझ रही है।

एयरलाइन को पिछले 6 वर्षों से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम मुख्यालय वाली इस एयरलाइन का समेकित शुद्ध लाभ 2024-25 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 20 फीसदी घटकर 158.1 करोड़ रुपये रह गया।

WATCH : amazon, flipkart, blinkit जैसी e-commerce कंपनियों में delivery boys नौकरी की सच्चाई..

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement