facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

न रिलायंस, न सारेगामा, करण जौहर के Dharma Productions में पूनावाला को मिली 50% हिस्सेदारी!

Advertisement

अदार पूनावाला ने निवेश पर कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम धर्मा का निर्माण तथा विकास करेंगे और आने वाले वर्षों में इसे और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।’’

Last Updated- October 21, 2024 | 1:06 PM IST
Neither Reliance, nor Saregama, Poonawalla gets 50% stake in Johar's Dharma न रिलायंस, न सारेगामा, करण जौहर के Dharma Productions में पूनावाला को मिली 50% हिस्सेदारी!

टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) की अगुवाई वाली सेरेन प्रोडक्शंस (Serene Entertainment) ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 1,000 करोड़ रुपये में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा, सेरेन प्रोडक्शंस ने निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट (धर्मा) में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक समझौता किया है। इसके बाद, सेरेन प्रोडक्शंस के पास धर्मा में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि जौहर के पास शेष 50 प्रतिशत स्वामित्व रहेगा।

Also read: Waaree Energies के IPO पर ब्रोकरेज बुलिश, GMP 100% से ऊपर; दांव लगाएं या नहीं? एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह…

बयान में कहा गया, ‘‘पूनावाला के निवेश से धर्मा का मूल्य 2,000 करोड़ रुपये आंका गया है।’’ अदार पूनावाला ने निवेश पर कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम धर्मा का निर्माण तथा विकास करेंगे और आने वाले वर्षों में इसे और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।’’

जौहर ने सेरेन प्रोडक्शंस के निवेश पर कहा, ‘‘यह साझेदारी हमारी भावनात्मक कहानी पेश करने की क्षमता तथा दूरदर्शी व्यावसायिक रणनीतियों का आदर्श मेल है…’’

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 1:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement