facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेस्प्रेस्सो भारत में स्टोर बढ़ाने को तैयार

Advertisement

भारत में घर के बाहर कॉफी का बाजार साल 2028 तक 15 से 20 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ 2.6 अरब डॉलर से लेकर 3.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Last Updated- March 06, 2025 | 10:41 PM IST
Nestle India Q4FY26 Results

नेस्ले की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नेस्प्रेस्सो ने दिल्ली के सलेक्ट सिटीवॉक में भारत का अपना पहला बुटीक-एक्सपीरियंस स्टोर शुरू किया है। कंपनी भारत में और अधिक रिटेल स्टोर खोलने पर विचार करेगी। नेस्प्रेस्सो के मुख्य कार्य अधिकारी फिलिप नवरातिल ने बताया कि कंपनी भारत में बढ़ती कॉफी संस्कृति का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है क्योंकि देश की युवा पीढ़ी की कॉफी में दिलचस्पी बढ़ रही है।
नवरातिल ने कहा, ‘कॉफी खपत के इस बढ़ते रुझान और भारत में इसके बढ़ते बाजार में उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने का यह सही समय है।’ नेस्प्रेस्सो कॉफी मशीन और कॉफी पॉड बनाती है, जिन्हें सीधे उपभोक्ताओं और कारोबारों को बेचा जाता है।

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की दिसंबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में घर के बाहर कॉफी का बाजार साल 2028 तक 15 से 20 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ 2.6 अरब डॉलर से लेकर 3.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इससे उपभोक्ताओं को नेस्प्रेस्सो की सीधी खुदरा बिक्री के आकर्षक अवसर हैं। साथ ही उसकी बिजनेस टु बिजनेस (बी2बी) बिक्री के लिए भी यह तैयार बाजार है। नेस्ले इंडिया ने हाल में कहा कि निरंतर प्रीमियमीकरण का रुझान उसे 7,500 करोड़ रुपये का अवसर मुहैया कराता है। साथ ही उसने कहा कि उसके प्रीमियम पोर्टफोलियो ने साल 2015 से 16 प्रतिशत की सीएजीआर दर्ज की है।

नवरातिल ने और ज्यादा शहरों में विस्तार के बारे में कहा, ‘अपने सभी बड़े बाजारों में हम बड़े महानगरों में पहुंचते हैं। इसलिए भारत में केवल नई दिल्ली ही नहीं, बल्कि और भी ज्यादा अवसर हैं। यह इस बात पर भी काफी निर्भर करेगा कि ऑफलाइन के मुकाबले कारोबार का कितना हिस्सा ऑनलाइन है। हमारे पास ऐसे बाजार हैं जहां लोग खरीदारी पसंद करते हैं और ऐसे दूसरे बाजार हैं जहां हमारा ऑनलाइन कारोबार है, जो हमारे पास यहां भी है।’

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement