facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nestle India March Quarter Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 27 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू में भी 9 फीसदी का इजाफा

Advertisement

Nestle India March Quarter Results: कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

Last Updated- April 25, 2024 | 3:40 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

Nestle India March Quarter Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने गुरुवार, 25 अप्रैल को अपनी मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 27 फीसदी बढ़कर 934 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 737 करोड़ रुपये था। कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान से ज्यादा है। बाजार ने 847 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान जताया था।

नेस्ले इंडिया का रेवेन्यू 9 फीसदी बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 9 फीसदी बढ़कर 5,268 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,830 करोड़ रुपये था।

नेस्ले इंडिया ने किया 8.5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

Also read: Voda Idea का 18,000 करोड़ रुपये जुटाना कंपनी में ‘‘नई जान फूंकने’’ जैसा: कुमार मंगलम बिड़ला

कच्चे माल की कीमतों में गिरावट से बढ़ा लाभ

एक्सचेंज फाइलिंग में नेस्ले इंडिया ने कहा कि लाभ में उछाल का श्रेय कच्चे माल की कीमतों में आई गिरावट को दिया जा सकता है, जो 31 मार्च, 2024 को समाप्त तीन महीनों के लिए 46.4 फीसदी से घटकर 43.3 फीसदी हो गई।

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 5,000 करोड़ रुपये के पार

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री मार्च तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई, जबकि कंपनी ने भारत में बहुप्रतीक्षित NESPRESSO के लॉन्च की भी घोषणा की है।

कंपनी ने रिपोर्ट की गई तिमाही में ऑपरेशन से 4,175 करोड़ रुपये की नकदी उत्पन्न होने की भी सूचना दी और कंपनी के फंड में इसका योगदान 6,438 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement