facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nestle India Q3 results: नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, बोर्ड ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को दी मंजूरी

Advertisement

Nestle India ने वर्ष 2023 के लिए 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 140 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।

Last Updated- October 19, 2023 | 12:27 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

Nestle India Q3CY23 result: चालू कैलेंडर वर्ष (Q3CY23) की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 37.28 प्रतिशत बढ़कर 908.08 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 661.46 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में यह जानकारी दी। क्रमिक रूप से, नेट प्रॉफिट 30.03 प्रतिशत बढ़ा। चालू कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में में कंपनी का नेट प्रॉफिट 698.34 करोड़ रुपये था।

बोर्ड ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक विभाजन को दी मंजूरी

नेस्ले इंडिया ने वर्ष 2023 के लिए 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 140 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। बोर्ड ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक विभाजन को मंजूरी दी।

चालू कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व 5,036.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि सालाना आधार पर यह 4,601.8 करोड़ रुपये था। यह 9.45 फीसदी की बढ़ोतरी है। तिमाही आधार पर, परिचालन के लिए राजस्व 8.12 प्रतिशत बढ़ा। यह चालू कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में 4,658.5 करोड़ रुपये रहा था।

Also read: Tesla Q3 results: टेस्ला का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 44% घटा

एबिटा 1,220 करोड़ रुपये रहा

सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 1,220 करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,000 करोड़ रुपये रहा था। नेस्ले इंडिया का एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 22.01 फीसदी से बढ़कर 24.32 फीसदी हो गया है।

चालू कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए कुल आय 5,070.1 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 4,632.5 करोड़ रुपये की तुलना में 9.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है। तिमाही आधार पर कुल आय 8.27 प्रतिशत बढ़ी। चालू कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 4,682.5 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement