facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भविष्य में दाम घटाने पर विचार नहीं करेगी Nestle India

Advertisement

Nestle विज्ञापन आदि पर भी अपना खर्च बढ़ा रही है, खास तौर से डिजिटल पर। साल 2023 में नौ महीने की अवधि में विज्ञापन आदि पर खर्च 1.3 गुना बढ़ा है।

Last Updated- October 25, 2023 | 11:01 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

नेस्ले इंडिया (Nestle India) निकट भविष्य में उत्पादों के दाम कम करने पर विचार नहीं करेगी। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने निवेशकों को जवाब देते हुए कहा ‘हम कीमत वापसी को किसी भावी मसले के रूप में नहीं देख रहे हैं। हालांकि महंगाई में कमी आई है, लेकिन गेहूं और दूध सहित जिसों की कीमतें अब भी ऊंची हैं।’

वह कंपनी द्वारा पिछली तिमाहियों में की गई मूल्य वृद्धि के संबंध में किए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। नारायणन ने कहा, कीमत के मामले में हमारे पोर्टफोलियो का करीब आधा हिस्सा इसमें शामिल हुआ।

मैगी नूडल्स व किटकैट चॉकलेट बनाने वाली कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे 19 अक्टूबर 2023 को घोषित किए थे। कंपनी ने शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 37.28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी की शुद्ध बिक्री 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,009.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी विज्ञापन आदि पर भी अपना खर्च बढ़ा रही है, खास तौर से डिजिटल पर। साल 2023 में नौ महीने की अवधि में विज्ञापन आदि पर खर्च 1.3 गुना बढ़ा है।

नैसकैफे कॉफी बनाने वाली कंपनी नवोन्मेष पर भी बड़ा दांव लगा रही है और हाल में अपने रेडु टु इट पोर्टफोलियो में बाजरा आधारित मिलेट स्नैक्स जोड़ा है।

नारायणन ने कहा, हमने पिछले सात वर्षों में 125 नए उत्पाद उतारे हैं। अल्पावधि के लिहाज से कंपनी की 10 नई परियोजनाओं पर काम हो रहा है। नारायणन ने एक सवाल के जवाब में कहा, बिक्री में नवोन्मेष का योगदान 6 फीसदी से ज्यादा रहा है और लंबी अवधि में इसे 10 फीसदी पर ले जाने का लक्ष्य है।

इसके अलावा कंपनी ई-कॉमर्स चैनल को भी तेजी से आगे ले जा रही है। सितंबर में समाप्त नौ महीने की अवधि में कुल बिक्री में ई-कॉमर्स का योगदान 6.6 फीसदी रहा।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement