facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर तिमाही में नेस्ले इंडिया के शुद्ध लाभ में 17.4 प्रतिशत की कमी आई

Advertisement

मैगी नूडल्स और नेस्कैफे कॉफी बनाने वाली इस कंपनी ने शुद्ध बिक्री में 10.6 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया और यह बढ़कर 5,643.6 करोड़ रुपये हो गई

Last Updated- October 16, 2025 | 10:51 PM IST
Nestle India Q4FY26 Results

दैनिक उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने सितंबर तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 17.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और यह घटकर 743.2 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 899.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

मैगी नूडल्स और नेस्कैफे कॉफी बनाने वाली इस कंपनी ने शुद्ध बिक्री में 10.6 प्र​तिशत का इजाफा दर्ज किया और यह बढ़कर 5,643.6 करोड़ रुपये हो गई। दो अंकों की वॉल्यूम वृद्धि के दम पर पिछले साल की इसी अव​धि में शुद्ध बिक्री 5,104 करोड़ रुपये थी।

कंपनी में अपनी पहली तिमाही पूरी करने वाले नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘घरेलू बिक्री में दो अंकों की दर से वृद्धि हुई है, जिसका कारण वॉल्यूम वृद्धि रही। चार में से तीन उत्पाद समूहों ने दमदार वॉल्यूम के दम पर दो अंकों की वृद्धि दर्ज की। हमारी घरेलू बिक्री 5,411 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो किसी भी तिमाही में दर्ज अब तक की सर्वा​धिक बिक्री है।’

Advertisement
First Published - October 16, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement