facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nestle Q1 Results: कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 6.9% बढ़कर 746.6 करोड़ रुपये पहुंचा

Advertisement

Nestle India ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 698.34 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- July 25, 2024 | 2:40 PM IST
Nestle India Q4FY26 Results
Nestle India

Nestle Q1 Results: दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं की कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 6.9 प्रतिशत बढ़कर 746.60 करोड़ रुपये हो गया। नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 698.34 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में नेस्ले इंडिया की उत्पादों की बिक्री से आय 3.75 प्रतिशत बढ़कर 4,792.97 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 4,619.50 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में कुल व्यय 2.7 प्रतिशत बढ़कर 3,844.01 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के पास मैगी, किटकैट और नेस्कैफे जैसे लोकप्रिय ब्रांड का स्वामित्व है। नेस्ले को समीक्षाधीन तिमाही में बाजार में कम खपत वृद्धि के कारण चुनौतीपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ा।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘ कम खपत वृद्धि, निरंतर खाद्य मुद्रास्फीति तथा अस्थिर वस्तु कीमतों जैसी बाह्य चुनौतियों के बावजूद हमने अपने सभी उत्पाद समूहों में वृद्धि दर्ज की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे शीर्ष 12 ब्रांड में से पांच की वृद्धि दोहरे अंक में हुई।’’ अप्रैल-जून तिमाही में नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 4.24 प्रतिशत बढ़कर 4,608.50 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,420.77 करोड़ रुपये थी। इसकी कुल आय 3.64 प्रतिशत बढ़कर 4,853.07 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement