facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Nestle 2025 तक 4,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी

इस निवेश के तहत Nestle देश में 10वां कारखाना ओड़ीशा में खोलेगी।

Last Updated- July 29, 2023 | 8:38 AM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने वर्ष 2025 तक 4,200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश के तहत कंपनी देश में 10वां कारखाना ओड़ीशा में खोलेगी।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने शुक्रवार को यह कहा। मैगी नूडल्स, किटकैट चॉकलेट और नेस्कैफे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया क्षमता निर्माण के लिए निवेश कर रही है। इसका कारण उसे भारतीय बाजार में आने वाले वर्षों में ‘काफी मजबूत’ मांग दिख रही है।

ये भी पढ़ें : यूएस चिपमेकर AMD भारत में 400 मिलियन डॉलर का करेगी निवेश, 3000 लोगों को देगी नौकरी

नारायणन ने यहां एक मीडिया से बातचीत कहा, ‘‘… वर्ष 2023 की पहली छमाही तक, पूंजी निवेश मद में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, जो महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि यह निवेश विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए है।

नारायणन ने कहा, ‘‘वर्ष 2023 और वर्ष 2025 के बीच 4,200 करोड़ रुपये और खर्च किए जा रहे हैं। इसमें ओडिशा में एक नया कारखाना लगाने के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा गठन के बाद से नेस्ले इंडिया ने पिछले 60 साल में यहां लगभग 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

 

First Published - July 29, 2023 | 8:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट