facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Netflix India ने छात्रों के लिए IICT और FICCI के साथ समझौता किया

Advertisement

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आईआईसीटी और फिक्की के साथ साझेदारी कर छात्रों को एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण प्रदान करने का ऐलान किया

Last Updated- October 08, 2025 | 6:45 AM IST
Netflix
Representative Image

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलजी (आईआईसीटी) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के साथ साझेदारी की है, ताकि भारत में छात्रों को एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) में सहयोग और समर्थन प्रदान किया जा सके। इसके लिए फिक्की फ्रेम्स 2025 के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस दौरान एक संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘समझौते के तहत नेटफ्लिक्स अपने क्रिएटिव इक्विटी फंड की मदद से आईआईसीटी के साथ सहयोग के जरिये चिह्नित कुछ बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। यह फंड मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में कम प्रतिनिधित्व वाली प्रतिभाओं के लिए अवसर तैयार करने से संबंधित है।

इस साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए नेटफ्लिक्स आईआईसीटी की चार में से तीन परिषदों में भी हिस्सेदारी करेगा। ये हैं: शोध एवं विकास परिषद, अकादमिक परिषद और उद्योग विकास परिषद। इस दौरान अकादमिक जगत, उद्योग जगत और नीतिगत क्षेत्र के शीर्ष लोगों को एक साथ लाया जाएगा ताकि देश के एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र को आकार दिया जा सके।’

ऐसा करके नेटफ्लिक्स इंडिया एनवीडिया, गूगल, ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबे जैसी कंपनियों की सूची में आ जाएगा जिन्होंने मई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट के दौरान आईआईसीटी के साथ सहयोग किया। नेटफ्लिक्स इंडिया की वैश्विक मामलों की निदेशक महिमा कौल ने एक वक्तव्य में कहा, ‘मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में कौशल विकास और समावेशी पहुंच को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों के आधार पर, आईआईसीटी और फिक्की के साथ यह सहयोग भारत के एवीजीसी क्षेत्र को सशक्त बनाने की सरकार की दृष्टि के अनुरूप है।’

नेटफ्लिक्स आईआईसीटी को पाठ्यक्रम विकास में सहयोग प्रदान करेगा और उद्योग विशेषज्ञों को उसके छात्रों के साथ वास्तविक अनुभव और कार्यप्रणालियां साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिसमें कार्यशालाएं, मास्टरक्लास और अतिथि व्याख्यान
शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 6:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement