facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अधिक नियुक्तियां चाह रही नयी स्टार्टअप कंपनियां

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 9:14 PM IST
Startup

भारत में शुरुआती चरण वाली हर पांच स्टार्टअप में से चार स्टार्टअप वर्ष 2023 में और ज्यादा कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहती हैं। इनमें से 15.79 फीसदी स्टार्टअप अपने कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं करना चाहती हैं।

हालांकि यह बात विस्तार योजनाओं, नई परियोजना के ऑर्डर और स्टार्टअप द्वारा अतिरिक्त फंड हासिल करने पर निर्भर करेगी। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Ficci) तथा एचआर सेवा क्षेत्र की फर्म रैंडस्टैड इंडिया द्वारा जारी ‘फिक्की- रैंडस्टैड स्टार्टअप हायरिंग ट्रेंड्स सर्वे’ के अनुसार शुरुआती चरण वाली शेष 3.72 प्रतिशत स्टार्टअप वर्ष 2023 में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना चाहती हैं। सर्वेक्षण में भारत के 300 स्टार्टअपों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से अधिकांश में 20 से कम कर्मचारी थे।

वर्ष 2023 में लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही स्टार्टअपों के मामले में प्रत्येक तीन में से करीब एक (32 प्रतिशत) को अपने कर्मचारी आधार में 30 फीसदी से ज्यादा का इजाफा होने की उम्मीद है। करीब 28 फीसदी स्टार्टप की योजना नियु​क्ति में 11 से 20 फीसदी तक का इजाफा करने की है।

उद्योग के लिहाज से स्वास्थ्य सेवा में 13 फीसदी की दर के साथ सबसे अधिक नियु​क्ति करने का इरादा है, इसके बाद आठ फीसदी की दर के साथ सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग और सात-सात फीसदी की दर से कृत्रिम मेधा (एआई/एमएल/डीपटेक), फिनटेक और विनिर्माण क्षेत्रों का स्थान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान रकम जुटाने की कवायद में गिरावट ने कुछ यूनिकॉर्न कंपनियों को नौकरी पर रखने और यहां तक कि इसमें कटौती करने के लिए मजबूर किया है, लेकिन सीरीज ए और बी स्तरों वाली शुरुआती चरण की स्टार्टअप सक्रिय रूप से कर्मचारियों को काम पर रखती रही हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement