facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ड्यूटी की नई मियाद का Akasa Air पर नहीं होगा असर: CEO विनय दुबे

Advertisement

New FDTL Norms: पायलटों को ज्यादा थकान न हो, इसे ध्यान में रखते हुए DGCA ने 8 जनवरी को उड़ान की ड्यूटी समय सीमा नियमों में बदलाव किया था।

Last Updated- January 16, 2024 | 11:21 PM IST
Akasa Air

निजी विमानन कंपनी अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी विनय दुबे ने आज कहा कि उड़ान की नई ड्यूटी समय सीमा नियमों से अकासा एयर की अधिसूचित उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उसने पिछले 6 से 9 महीनों के दौरान पर्याप्त संख्या में पायलटों की भर्तियां की हैं।

पायलटों को ज्यादा थकान न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 8 जनवरी को उड़ान की ड्यूटी समय सीमा नियमों में बदलाव किया था। नए नियमों में पायलटों को आराम के लिए ज्यादा समय देने, रात के समय काम करने के नियमों में बदलाव और विमान कंपनियों को पायलटों की थकान संबंधी रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश शामिल हैं। विमानन नियामक ने विमान कंपनियों के लिए इस साल 1 जून से नई अधिसूचना का पालन करना अनिवार्य किया है।

दुबे ने कहा, ‘अकासा एयर में हमारे लिए सुरक्षा सर्वोपरि है और हमें सुरक्षा के लिए उच्चतम वैश्विक मानकों का पालन करने पर गर्व है। हम पायलटों की थकान संबंधी समस्या को दूर करने के डीजीसीए के प्रयास की सराहना करते हैं। बीते 6 से 9 महीनों के दौरान हमने प्रत्याशित बदलाव को ध्यान में रखते हुए पायलटों की नियुक्यिां की हैं और नियमों में बदलाव से हमारी अधिसूचित उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’

क्रू सदस्यों को पहले हफ्ते में 36 घंटे आराम देने का प्रावधान था जिसे अब बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है। रात की परिभाषा को भी बदला गया है। पहले मध्य रात्रि से सुबह 5 बजे तक के समय को रात माना जाता था मगर अब मध्यरात्रि से सुबह 6 बजे तक के समय को रात माना जाएगा । इससे पायलटों को आराम के लिए अतिरिक्त एक घंटा मिलेगा।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement