facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैक्स ग्रुप की परियोजना में 290 करोड़ रुपये निवेश करेगी New York Life

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 8:32 PM IST
Lulu Group Investment in India

न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस कंपनी गुरुग्राम में विकसित की जा रही एक वाणिज्यिक परियोजना में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 290 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मैक्स ग्रुप की कंपनी मैक्स वेंचर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (मैक्सविल) इस वाणिज्यिक परियोजना का विकास कर रही है।

मैक्सविल ने बयान में कहा कि उसकी इकाई मैक्स एस्टेट्स ने एक्रिएज बिल्डर्स का शत-प्रतिशत अधिग्रहण पूरा कर लिया है। मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड ने सितंबर, 2021 में 322.50 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर एक्रिएज बिल्डर्स का अधिग्रहण किया था।

एक्रिएज बिल्डर्स की गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में 7.15 एकड़ जमीन है। मैक्सविल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस को एक्रिएज बिल्डर्स में 290 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता के साथ जोड़ा गया है। उसके पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि मैक्स एस्टेट्स 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी।’’

मैक्सविल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) साहिल वाचानी ने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ कंपनी ने रियल एस्टेट में कदम रखा है और वित्त वर्ष खत्म होने तक उसका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो करीब 70-80 लाख वर्ग फुट का हो जाएगा।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement