facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nazara Technologies में 100 करोड़ का निवेश करेंगे निखिल कामत, खबर आते ही 10% भागा कंपनी का शेयर

Advertisement

कारोबार समाप्त होने से 15 मिनट पहले नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर 9.88 प्रतिशत या 75.05 रुपये की तेजी के साथ 834.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- September 04, 2023 | 5:57 PM IST
Zerodha co-founder Nikhil Kamath

ऑनलाइन गेमिंग व स्पोर्ट्स कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) अपनी वृद्धि और कोष की जरूरतों को पूरा करने के लिए कामत एसोसिएट्स और एनकेस्क्वायर्ड से 100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल की चार सितंबर को हुई बैठक में नजारा ने कामत एसोसिएट्स (Kamat Associates) और एनकेस्क्वायर्ड दोनों को 7,00,280 तरजीही शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये शेयर 99.99 करोड़ रुपये में जारी किए जाएंगे।

नजारा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीतीश मित्तरसेन ने बयान में कहा , ‘‘निखिल कामत भारत के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सफलता का प्रतीक हैं और यह कोष जुटाना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम भारत में एक विविध गेमिंग मंच का निर्माण करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कोष जुटाने के अलावा उनका निवेश नजारा के प्रति विश्वास को दर्शाता है।’’

कामत एसोसिएट्स एवं एनकेस्क्वायर्ड के साझेदार निखिल कामत ने कहा, ‘‘भारत में गेमिंग क्षेत्र आने वाले वर्षों में मजबूत वृद्धि को तैयार है और नजारा ने एक विविध, लाभदायक गेमिंग मंच बनाया है जो आने वाले वर्षों में कई अवसरों का लाभ उठाने के लिए उपयुक्त है। हम नीतीश और उनके दल के साथ नजारा को लेकर उनकी महत्वकांक्षाएं को पूरी करने के लिए तत्पर हैं।’’

करीब 10 प्रतिशत उछला नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies Share) में निवेश की खबर आते ही कंपनी का शेयर रॉकेट बन गया और देखते ही देखते 11 प्रतिशत तक चढ़ गया। सोमवार का कारोबार समाप्त होने से 15 मिनट पहले नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर 9.88 प्रतिशत या 75.05 रुपये की तेजी के साथ 834.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement