facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगे

Advertisement

आर्सेलरमित्तल के प्रमुख और एएम/एनएस इंडिया के अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने उम्मेन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कंपनी के पहले सीईओ के रूप में बेहद महत्त्वपूर्ण रहे।

Last Updated- March 27, 2026 | 10:26 AM IST
Dilip Oommen

दो दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/ एनएस इंडिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलीप उम्मेन 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 68 वर्षीय उम्मेन कंपनी से तब से जुड़े हुए हैं, जब यह एस्सार स्टील के नाम से जानी जाती थी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उम्मेन सेवानिवृत्ति के बाद भी कंपनी से जुड़े रहेंगे। वह बोर्ड सदस्य के रूप में काम करेंगे और साथ ही आर्सेलरमित्तल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे, जहां वह भारत में आर्सेलरमित्तल के हितों का प्रतिनिधित्व करेंगे। कंपनी के मौजूदा मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित हरलालका 1 जुलाई से नए सीईओ का पद संभालेंगे।

आर्सेलरमित्तल के प्रमुख और एएम/एनएस इंडिया के अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने उम्मेन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कंपनी के पहले सीईओ के रूप में बेहद महत्त्वपूर्ण रहे। उन्होंने कहा, ‘वह स्टील उद्योग के बेहद अनुभवी अधिकारी रहे और उन्होंने कंपनी के कामकाज को अच्छी तरह समझा। उन्होंने बदलाव के समय स्थिरता लाने की कोशिश की और उन्होंने भरोसा बनाने के साथ ही भारत में कंपनी के ब्रांड को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।’

एएम/एनएस इंडिया की शुरुआत दिसंबर 2019 में हुई थी जब वैश्विक इस्पात कंपनियों आर्सेलरमित्तल और निपॉन स्टील ने 60:40 अनुपात वाली साझेदारी में संयुक्त उपक्रम बनाया। इस उपक्रम ने दिवाला और ऋणशोधन संहिता (आईबीसी) के तहत एस्सार स्टील का अधिग्रहण कर उसका संचालन शुरू किया। उस समय एस्सार स्टील के प्रबंध निदेशक रहे दिलीप उम्मेन को एएम/एनएस इंडिया का सीईओ नियुक्त किया गया था।

आदित्य मित्तल ने अपने बयान में कहा, ‘हम भाग्यशाली थे कि वह हमारे साथ थे और मुझे खुशी है कि वह आगे भी बोर्ड सदस्य और आर्सेलरमित्तल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में कंपनी से जुड़े रहेंगे।’ वहीं, दिलीप उम्मेन ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम सिर्फ छह साल से थोड़ा अधिक समय में इतनी उपलब्धियां हासिल कर लेंगे।’

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement