facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nirma ग्रुप की नुवोको विस्टास करेगी वडराज सीमेंट का अधिग्रहण, NCLT से मिली मंजूरी

Advertisement

दिवाला प्रक्रिया में वडराज सीमेंट पर कब्जा, 3.1 करोड़ टन की क्षमता के साथ इंडस्ट्री में मजबूत पकड़

Last Updated- January 06, 2025 | 11:29 PM IST
deal

सीमेंट उत्पादक नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही वडराज सीमेंट लिमिटेड के लिए सफल आवेदक के तौर पर उभरी है। नुवोको ने बयान में कहा कि वडराज सीमेंट के लिए रखी गई उसकी कर्ज समाधान योजना को ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने अनुमोदित कर दिया है और इस संबंध में एक आशय पत्र (एलओआई) भी जारी कर दिया गया है।

हालांकि, कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है और कहा कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी वान्या कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड इस लेनदेन को पूरा करेगी। कंपनी अपने एकीकृत ऋण स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि किए बगैर इस लेनदेन के लिए रकम जुटाना चाहती है। नुवोको विस्टास ने कहा, ‘परिसंपत्तियों के नवीनीकरण और वडराज सीमेंट लिमिटेड (वीसीएल) के संयंत्रों में परिचालन सुधार को आगे बढ़ाने के लिए 15 महीनों में चरणबद्ध निवेश किया जाएगा।’

इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के आसपास उत्पादन शुरू होने का अनुमान है, जो समाधान योजना पर राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी के अधीन है।

इस लेनदेन के साथ नुवोको की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़कर लगभग 3.1 करोड़ टन प्रति वर्ष तक हो जाएगी। इससे घरेलू सीमेंट उद्योग में नुवोको की स्थिति को मजबूती मिलेगी। नुवोको विस्टास कॉर्प के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णस्वामी ने कहा, ‘यह सौदा भारतीय सीमेंट उद्योग में पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करता है और हमारे बाजार प्रभुत्व को बढ़ाता है।’ पिछले साल फरवरी में एनसीएलटी ने वडराज सीमेंट लिमिटेड की दिवाला कार्यवाही को मंजूरी दी थी। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 87.45 करोड़ रुपये से अधिक की चूक पर कंपनी के खिलाफ दिवाला याचिका दायर की।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 11:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement