facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सी-एसयूवी टेक्टॉन की तैयारी में निसान, वाहनों के बीच बनाएगी नई पहचान

Advertisement

टेक्टॉन को साल 2026 की दूसरी तिमाही में पेश किया जाना है और यह निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत दूसरा मॉडल होगा

Last Updated- October 07, 2025 | 11:08 PM IST

निसान मोटर इंडिया ने अपनी आगामी सी-श्रेणी की एसयूवी निसान टेक्टॉन का आधिकारिक तौर पर अनावरण कर दिया है। इसे साल 2026 की दूसरी तिमाही में पेश किया जाना है।

टेक्टॉन को ह्युंडै क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति सुजूकी विक्टोरिस, फोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और टोयोटा हाइराइडर जैसी गाड़ियों से मुकाबला करने वाली गाड़ी के रूप में लाया जा रहा है। यह निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत दूसरा मॉडल होगा। इसे भारत में बेचने और भविष्य में चुनिंदा वैश्विक बाजारों में निर्यात के लिए चेन्नई संयंत्र में रेनॉ के साथ साझेदारी में बनाया जाएगा।

कंपनी के अनुसार इसकी पूरी तरह से शुरुआत और बिक्री साल 2026 में शुरू होगी तथा टेक्टॉन को सी-एसयूवी श्रेणी में हलचल मचाने के लिए तैयार किया गया है।

निसान मोटर के कॉर्पोरेट ए​क्जिक्यूटिव अल्फोंसो अल्बाइसा ने कहा, ‘पूरी तरह से इस नई निसान टेक्टॉन के डिजाइन की प्रेरणा हमारी विख्यात निसान पेट्रोल से ली गई है। इसे आज के आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की चाहत की हर जरूरत को पूरा करने, हलचल मचाने और उसे पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत तथा उसके बाहर नए मानक स्थापित करने के लिए निर्मित इसका प्रभावशाली, स्टाइलिश डिजाइन और निर्माण की गुणवत्ता विशिष्ट रूप से निसान की है।’

देश में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने और अपने मॉडलों का विस्तार करने की निसान मोटर इंडिया की योजनाओं में टेक्टॉन महत्त्वपूर्ण रहेगी। इस वृद्धि के तहत निसान मोटर इंडिया अपने डीलर नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।

निसान की इस नवीनतम एसयूवी टेक्टॉन की डिजाइन की प्रेरणा कंपनी की सबसे लंबे वक्त से चल रही और सबसे प्रतिष्ठित एसयूवी पेट्रोल से मिली है। अगले साल जब यह आएगी, तो यह स्पष्ट कलात्मकता के साथ दमदार विश्वसनीयता, प्रीमियम शिल्प कौशल और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सु​सज्जित होगी।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement