facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Nithin Kamath को आया था स्ट्रोक, पढ़-लिख भी नहीं पा रहे थे, सोशल मीडिया पर बताया अब कैसी है तबियत

Advertisement

नितिन ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर किफायती ब्रोकिंग मंच जेरोधा (Zerodha) की स्थापना की थी। यह मंच तेजी से कामयाबी की दिशा में बढ़ा है।

Last Updated- February 26, 2024 | 6:25 PM IST
zerodha xEONithin Kamath-ज़ेरोधा के सीईओ नितिन कामथ

ब्रोकिंग सर्विस प्लेटफॉर्म जेरोधा के सह-संस्थापक एवं सीईओ (Zerodha CEO) नितिन कामत (Nithin Kamath) ने सोमवार को खुलासा किया कि छह सप्ताह पहले उन्हें हल्के स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था।

कामत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लगभग छह हफ्ते पहले मुझे अचानक हल्का स्ट्रोक हुआ था। इसका कारण पिता का देहांत, ठीक से नींद न पूरी होना, थकान, शरीर में पानी की कमी और ज्यादा काम करने कुछ भी हो सकता है।’’

उन्होंने बताया कि स्ट्रोक आने के बाद उनका चेहरा थोड़ा एक तरफ झुक गया है और पढ़ने-लिखने में भी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने तीन से छह महीनों में पूरी तरह ठीक हो जाने की उम्मीद भी जताई।

पढ़-लिख भी नहीं पा रहे थे कामत

कामत ने कहा, ‘‘चेहरा एक तरफ काफी झुक गया था और मैं लिख-पढ़ भी नहीं पा रहा था। लेकिन अब झुके हुए चेहरे में कमी आई है और अब पढ़-लिख भी ले रहा हूं। एकदम खोया-खोया रहने की जगह अब थोड़ा चौकस हो गया हूं। इस तरह तीन से छह महीनों में पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा।’’

नितिन ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर किफायती ब्रोकिंग मंच जेरोधा (Zerodha) की स्थापना की थी। यह मंच तेजी से कामयाबी की दिशा में बढ़ा है। हालांकि, नितिन ने इस बात पर आश्चर्य भी जताया कि उनके जैसा फिट और सेहत को लेकर जागरूक व्यक्ति स्ट्रोक की चपेट में किस तरह आ सकता है

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टर के मुताबिक आपको यह जानना जरूरी होता है कि आपको कब अपनी कामकाजी व्यस्तता को कम-ज्यादा करने की जरूरत है।’’ दिसंबर, 2023 में नितिन कामत को पुनर्गठित राष्ट्रीय स्टार्ट-अप सलाहकार परिषद का एक गैर-आधिकारिक सदस्य नामित किया गया था।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement