facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NLC India ने 1,234 करोड़ यूनिट हरित बिजली का उत्पादन किया

Advertisement

कोयल मंत्रालय ने बयान में कहा कि इससे एक करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) का उत्सर्जन रोका गया है।

Last Updated- September 28, 2024 | 3:54 PM IST
NLC India
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 1,234 करोड़ यूनिट हरित बिजली का उत्पादन किया है। कोयल मंत्रालय ने बयान में कहा कि इससे एक करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) का उत्सर्जन रोका गया है। बयान के अनुसार, मुख्य रूप से लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन कंपनी एनएलसी ने 2030 तक 10,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है।

एनएलसी इंडिया (एनएलसीआईएल) ने 1,380 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्रों और 51 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने 10,000 मेगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई अनुषंगी कंपनियों- एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) तथा एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनआईजीईएल) का गठन किया है। इनमें एनआईआरएल परिसंपत्ति मुद्रीकरण पर ध्यान देगी वहीं एनआईजीईएल स्वच्छ ऊर्जा की अगुवाई करेगी।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में एनएलसी की सदस्यता कोयला क्षेत्र में पर्यावरणीय अनुकूल उपायों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को बताती है। कंपनी की नेवेली (तमिलनाडु), बरसिंगसर (राजस्थान), गुजरात और असम में महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं।

एनएलसी ने पिछले महीने केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यम योजना के तहत प्रतिस्पर्धी मूल्य पर 200 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए तेलंगाना राज्य बिजली वितरण कंपनी के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता किया था।

Advertisement
First Published - September 28, 2024 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement