facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NLCIL रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी 50,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

NLCIL का लक्ष्य अपनी कुल नियोजित क्षमता का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) पोर्टफोलियो मिश्रण हासिल करना है

Last Updated- September 13, 2024 | 2:34 PM IST
renewable energy
Representative image

एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 1.43 गीगावाट से बढ़ाकर 10.11 गीगावाट करने के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एनएलसीआईएल लिग्नाइट से लेकर बिजली बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने शुक्रवार एक आधिकारिक बयान में कहा कि एनएलसीआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनआईजीईएल) को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन पर विशेष ध्यान देने के साथ की गई है।

बयान के अनुसार, “एनएलसीआईएल का लक्ष्य अपनी कुल नियोजित क्षमता का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) पोर्टफोलियो मिश्रण हासिल करना है, जिससे इसकी आरई क्षमता 1.43 गीगावाट से बढ़कर 10.11 गीगावाट हो जाएगी।”

कंपनी ने कहा, “उपरोक्त योजना में नवीकरणीय पोर्टफोलियो में 50,000 करोड़ रुपये (लगभग) का निवेश शामिल है, जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य का समर्थन करेगा और 2070 तक ‘शुद्ध शून्य’ कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के व्यापक उद्देश्य में योगदान देगा।” भारत अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ कम कार्बन उत्सर्जन के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है, जैसा कि सी.ओ.पी. 26 में वादा किया गया था।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement