facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NMDC Q1 results: पहली तिमाही में मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 1,963.35 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

NMDC ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,779.07 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- August 13, 2024 | 1:42 PM IST
NMDC q1 results
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 1,963.35 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 1,661.04 करोड़ रुपये था।

एनएमडीसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,779.07 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल समान अवधि में 5,688.87 करोड़ रुपये थी।

व्यय भी घटकर 3,171.12 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,476.55 करोड़ रुपये था। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमिताव मुखर्जी ने कहा, ‘‘ यह वित्त वर्ष की अच्छी शुरुआत है, जैसा कि हमारी पहली तिमाही की आय में दिख रहा है।

प्रौद्योगिकी नवाचार तथा परिचालन उत्कृष्टता रणनीतिक रूप से ध्यान देने से उल्लेखनीय परिणाम आए हैं…’’ इस्पात मंत्रालय के अधीन एनएमडीसी भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनिक है। यह कच्चा माल बनाने में इस्तेमाल होने वाले इस्पात की कुल मांग का करीब 20 प्रतिशत पूरा करती है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement