facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NMDC का Q2 शुद्ध लाभ 17% बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये, निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर

Advertisement

कंपनी की कुल आय में भी 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के 4,335.02 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 5,279.68 करोड़ रुपये हो गई है।

Last Updated- November 11, 2024 | 7:22 PM IST
NMDC Q3 Results

सरकारी कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने सोमवार को सितंबर 2024 तिमाही के लिए अपने समेकित नेट प्रॉफिट में 16.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो बढ़कर 1,195.63 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने बताया कि यह वृद्धि आय में इजाफे के चलते हुई है। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,024.86 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय में भी 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के 4,335.02 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 5,279.68 करोड़ रुपये हो गई है।

एनएमडीसी के बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी भी दी है, जिसके तहत निवेशकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “कंपनी के शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे, यानी प्रत्येक 1 मौजूदा इक्विटी शेयर (जिसका फेस वैल्यू ₹1 है) पर 2 बोनस इक्विटी शेयर दिए जाएंगे। यह बोनस उन पात्र सदस्यों को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड तिथि तक कंपनी के शेयर हैं, बशर्ते इसे कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी प्राप्त हो।”
इसके अलावा, कंपनी ने अधिकृत शेयर पूंजी को 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने की भी मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement