facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम ए​शियाई एयरलाइनों को अतिरिक्त द्विपक्षीय अ​धिकार नहीं

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 9:50 PM IST
No plans to give additional bilateral rights to middle-eastern carriers: Civil Aviation Secretary

नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने प​श्चिम ए​शियाई विमानन कंपनियों को अतिरिक्त द्विपक्षीय अ​धिकार देने की योजना नहीं बनाई है।

एयरलाइन को एक देश से अन्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने में सक्षम बनाने के लिए, दोनों देशों को बातचीत करनी चाहिए और द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर करने चाहिए। यह समझौता उन उड़ानों या सीटों की संख्या निर्धारित करता है, जिन्हें दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह संचालित करने की अनुमति हो।

ऐमिरेट्स एयरलाइन और जजीरा एयरवेज समेत अन्य प​श्चिम-ए​शियाई विमानन कंपनियों ने अपना परिचालन दायरा मजबूत बनाने के लिए सरकार से द्विपक्षीय अ​धिकार बढ़ाने का अनुरोध किया है।

हालांकि भारतीय विमानन कंपनियों ने इन हवाई सेवा समझौतों के विस्तार का विरोध किया है, क्योंकि उत्तर अमेरिका और यूरोप के लिए भारत से यात्रा करने वाले यात्री मौजूदा समय में बड़ी तादाद में खाड़ी देशों की एयरलाइनों का इस्तेमाल करते हैं। एयर इंडिया जैसी भारतीय एयरलाइनें मौजूदा समय में इन दो महाद्वीपों को प्रत्यक्ष उड़ानें संचालित करने के लिए बड़े आकार के विमान खरीद रही हैं।

सीएपीए इंडिया एविएशन समिट 2023 से इतर पत्रों से बातचीत में बंसल ने कहा, ‘हम सभी देशों के साथ 5,000 किलोमीटर के साथ मुक्त आकाश नीति से जुड़े हुए हैं। हम वियतनाम को नया केंद्र बनते देख रहे हैं। वियतनाम ओर इंडोने​शिया ज्यादा फ्रिक्वेंसी की मांग कर रहे हैं।’
प​श्चिम-ए​शियाई विमानन कंपनियों के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement