facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bigbasket के लिए सीईओ की नियुक्ति की कोई योजना नहीं, हरि मेनन ने अटकलों को खारिज किया

Advertisement

मेनन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि संस्थापकों के अनुबंधों में ऐसी कोई समय-सीमा नहीं है जिसके तहत उन्हें प्रबंधन की भूमिकाओं से हटना पड़े।

Last Updated- September 02, 2025 | 10:15 PM IST
Hari Menon

बिगबास्केट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) हरि मेनन ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि ऑनलाइन किराना कंपनी के संस्थापक उत्तराधिकार योजना को लेकर निदेशक मंडल के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने इससे भी इनकार किया कि कंपनी में किसी नए सीईओ की नियुक्ति की योजना है।

मेनन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि संस्थापकों के अनुबंधों में ऐसी कोई समय-सीमा नहीं है जिसके तहत उन्हें प्रबंधन की भूमिकाओं से हटना पड़े। मेनन ने कहा, ‘बिगबास्केट के लिए सीईओ की नियुक्ति की कोई योजना नहीं है। इस तरह की कोई खोज शुरू नहीं की गई है।’

मेनन, अभिनय चौधरी, विपुल पारेख, वीएस सुधाकर और वीएस रमेश ने साल 2011 में बिगबास्केट की स्थापना की थी। चौधरी ने साल 2021 में टाटा संस द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी छोड़ दी थी। सुधाकर ने इस साल की शुरुआत में कंपनी छोड़ी।

बिगबास्केट का संचालन करने वाली कंपनी टाटा डिजिटल में वरिष्ठ स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन देखा गया है। उसने हाल में साजित शिवनंदन को अपना नया सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया जो 1 सितंबर से प्रभावी होना था। सीईओ का पद तीन महीने तक खाली रहने के बाद उनकी नियुक्ति हुई। टाटा डिजिटल की ई-कॉमर्स योजनाओं के लिए बिगबास्केट मायने रखती है।

बिगबास्केट के मुख्य विपणन अधिकारी पारेख ने हाल में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि कंपनी साल के अंत तक अपने डार्क स्टोर की संख्या 700 से बढ़ाकर 900 करने की योजना बना रही है क्योंकि वह ​क्विक कॉमर्स का विस्तार कर रही है।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement