facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हवाईअड्डों के पास 5G टावर से विमानों को दिक्कत नहीं

Advertisement

पिछले साल दिसंबर में विभाग ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सिफारिशों के बाद दूरसंचार ऑपरेटरों को भारत के लगभग 137 हवाई अड्डों पर 5जी बेस स्टेशन तैनात करने से बचने के लिए कहा।

Last Updated- September 29, 2023 | 10:30 PM IST
Shares of this company reached Rs 180 to Rs 450 in a year with 150 percent return, investors should keep an eye on 30th July 150 फीसदी रिटर्न के साथ एक साल में 180 से 450 रुपये पहुंच गया इस कंपनी का शेयर, निवेशक 30 जुलाई पर रखें नजर

हवाई अड्डों के पास सी बैंड यानी 3.3 से 3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी रेडियो लगाने पर जारी गतिरोध खत्म करने के लिए सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सरकार से कहा कि इसके लिए नियंत्रित उड़ान सिमुलेशन शुरू किया जाएगा। इससे यह पता चल जाएगा कि 5जी सिग्नल उड़ान नियंत्रण में किसी तरह की रुकावट नहीं करते हैं।

सीओएआई के निदेशक एसपी कोचर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमने कहा है कि हमारा गार्ड बैंड बड़ा है। हमारे हार्मोनिक्स के हस्तक्षेप करने की संभावना नहीं है, अगर वे फिर भी हम पर विश्वास नहीं करते हैं तो उन्हें प्रयोगशाला में जांचना चाहिए।’

पिछले साल दिसंबर में दूरसंचार विभाग ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सिफारिशों के बाद दूरसंचार ऑपरेटरों को भारत के लगभग 137 हवाई अड्डों पर 5जी बेस स्टेशन तैनात करने से बचने के लिए कहा। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और विमानन कंपनियों के बीच चल रही खींचतान का अब तक कोई निश्चित समाधान नहीं निकल पाया है।

देश की तीनों निजी दूरसंचार कंपनियों, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को सदस्य रखने वाली सीओएआई ने सरकार से कहा 5जी टावर लगाने वाले अधिकतर देशों ने कोई एहतियाती उपाय नहीं किए हैं। इसने कहा है कि यूरोप के 20 से अधिक देशों बिना किसी हानिकारक हस्तक्षेप के दावे के तीन साल तक अमेरिका के तरह ही सी-बैंड टावर लगाए हैं।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement