facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तकनीकी खर्च में मंदी नहीं, AI Copilot को लेकर बहुत चर्चा: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया

Advertisement

पुनीत चंडोक ने भारत को माइक्रोसॉफ्ट के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक बताया।

Last Updated- November 03, 2024 | 6:19 PM IST
AI agents helping Microsoft India's sales team boost revenue by 9%
Microsoft India and South Asia President, Puneet Chandok

माइक्रोसॉफ्ट के भारत और दक्षिण एशिया अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने कहा कि उन्हें भारत में प्रौद्योगिकी खर्च में कोई मंदी नहीं दिख रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई (AI) के इर्दगिर्द काफी गतिविधियां हो रही हैं और माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल कोपायलट (Copilot) को लेकर बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि कोपायलट के उपयोग मामलों में वृद्धि के साथ एआई सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में शामिल है।

चंडोक ने एक इंटरव्यू में बताया कि एआई के बारे में आम धारणा संदेह से उम्मीद में बदल गई है। कंपनी लगातार उन क्षेत्रों पर नजर रख रही है, जहां उसे निवेश करने की जरूरत है। उन्होंने भारत को माइक्रोसॉफ्ट के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए बहुत से अवसर हैं।

Also read: Dr Reddy’s ने अमेरिका में जेनेरिक दवा की 3.3 लाख से अधिक बोतलें वापस मंगाईं

चंडोक ने इस बात पर जोर दिया कि माइक्रोसॉफ्ट सभी विनियामक आवश्यकताओं और नए विकसित ढांचों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोपायलट एआई का पर्याय बन गया है और वह भारत में इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। चंडोक ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसी शक्ति बनना चाहती है, जो भारत और दक्षिण एशिया को आगे बढ़ाए।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 6:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement