facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रतन टाटा के बाद Noel Tata बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

Advertisement

Tata Trusts New Chairman: नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करेंगे।

Last Updated- October 11, 2024 | 2:46 PM IST
Noel Tata is the new Tata Trusts chair
Noel Tata appointed Tata Trusts' Chair

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन के रूप में नोएल टाटा ने रतन टाटा की जगह ले ली है। नोएल (67) को शुक्रवार को हुई बैठक में ‘टाटा ट्रस्ट्स’ की अगुवाई करने के लिए चुना गया।

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करेंगे। टाटा ट्रस्ट्स, टाटा सन्स की मालिकाना हक वाली परोपकारी संस्थाएं हैं, जो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है।

खबरों के मुताबिक, आज टाटा ट्रस्ट्स की एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसके बाद बोर्ड ने नोएल टाटा को रतन टाटा का उत्तराधिकारी नियुक्त करने का फैसला लिया।

टाटा संस में 65.9% हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है, 12.87% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की कंपनियों के पास, जबकि 18.4% हिस्सा मिस्त्री परिवार के पास है।

जानें नोएल टाटा के बारे में-

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में 67 वर्षीय नोएल टाटा अपने बेटे नेविल के साथ नजर आए। भारत के कई शीर्ष नेताओं और उद्योगपतियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। रिटेल क्षेत्र में ट्रेंट जैसी बड़ी कंपनी की स्थापना करने वाले नोएल इस दौरान शांत और संयमित दिखे।

नोएल, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और उनके माता-पिता नवल और सिमोन टाटा हैं। उनकी पत्नी अलू मिस्त्री, पलोनजी मिस्त्री की बेटी और साइरस मिस्त्री की बहन हैं, जिनकी टाटा संस में 18.4% हिस्सेदारी है। नोएल के तीन बच्चे हैं – बेटा नेविल और बेटियां माया व लीआ।

नोएल टाटा ने टाटा समूह में शामिल होने के बाद जून 1999 में रिटेल कारोबार की बागडोर संभाली। साल 2014 में उन्हें पदोन्नत कर इस रिटेल कंपनी का चेयरमैन बनाया गया। वित्त वर्ष 1999 में टाटा समूह के इस रिटेल कारोबार की परिचालन आय 19.7 करोड़ रुपये थी। उस समय वेस्टसाइड ब्रांड इसका हिस्सा था, लेकिन आज ट्रेंट के पास वेस्टसाइड के साथ-साथ लाइफस्टाइल और किराना क्षेत्र के कई प्रमुख ब्रांड भी हैं, जिनमें स्टार बाजार, थोक कारोबार बुकर और सस्ता लाइफस्टाइल ब्रांड जूडियो शामिल हैं।

ट्रेंट ने दुनिया के दो प्रमुख फैशन ब्रांडों – जारा और मासिमो दुती – को भी भारतीय बाजार में पेश किया। पिछले वित्त वर्ष में ट्रेंट की आय 12,669 करोड़ रुपये रही। पहले इसे लैक्मे के नाम से जाना जाता था, जिसे नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा ने स्थापित किया था। बीएसई पर गुरुवार को ट्रेंट का बाजार पूंजीकरण 2.86 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि बुधवार को यह 2,95,704 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

नोएल टाटा ने 2010 से 2021 तक टाटा इंटरनैशनल में काम किया, जो चमड़े के सामान, खनिज और धातुओं का निर्यात करने वाली कंपनी है। अभी वे टाटा समूह की दो कंपनियों – वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं।

2019 में नोएल सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बने और 2022 में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हुए। मई 2023 में उनके तीन बच्चे – लीआ, नेविल और माया – टाटा ट्रस्ट्स की 5 परोपकारी संस्थाओं के बोर्ड में शामिल किए गए। टाटा ट्रस्ट्स टाटा समूह के 150 अरब डॉलर के कारोबार की देखरेख करता है।

टाटा ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला रुझान

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद टाटा समूह की कंपनियों जैसे ट्रेंट, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में मिला-जुला रुझान देखा जा रहा है।

टाटा समूह के शेयरों में हालिया प्रदर्शन के अनुसार, टाटा मोटर्स में 0.23 प्रतिशत की बढ़त रही, टाटा स्टील 0.85 प्रतिशत ऊपर रहा, ट्रेंट में 2.38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि TCS 2.08 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को कहा अलविदा

रतन टाटा, जो भारतीय व्यवसाय जगत की एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे, का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह टाटा सन्स के चेयरमैन एमेरिटस और टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख थे। उन्हें सेहत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा के निधन से टाटा समूह के परोपकारी कार्यों में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व का खालीपन आ गया है, जिसे अब नोएल टाटा भरने जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement