facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nokia Layoff: 14,000 कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार!

Advertisement

नोकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का मकसद 2026 के अंत तक अपने लागत आधार में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है।

Last Updated- October 19, 2023 | 5:00 PM IST
Nokia

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया (Nokia) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तीसरी तिमाही की बिक्री तथा मुनाफे में गिरावट के बाद लागत कम करने के लिए दुनियाभर में 14,000 कर्मचारियों या अपने कार्यबल में 16 प्रतिशत तक कटौती करने की योजना बना रही है।

कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद ‘‘ बाजार की मौजूदा अनिश्चितता से निपटने के लिए’’ उसके लागत आधार को कम करना और परिचालन दक्षता में सुधार करना है।

नोकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का मकसद 2026 के अंत तक अपने लागत आधार में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है।

यह भी पढ़ें : Dabur India को नुकसान, सब्सिडियरी कंपनियों के खिलाफ मामले से टूटे शेयर

इस कदम से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर 72,000 और 77,000 के बीच रह जाएगी, जो अभी 86,000 है। राजस्व के हिसाब से कंपनी की सबसे बड़ी इकाई मोबाइल नेटवर्क कारोबार की आमदनी 24 प्रतिशत घटकर 2.16 अरब यूरो रह गई। इस इकाई के परिचालन लाभ में 64 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसकी मुख्य वजह उत्तरी अमेरिकी बाजार का कमजोर रुख रहा। नोकिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंदमार्क ने कहा, ‘‘ … हम तीन स्तरों पर निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं रणनीतिक, परिचालन और लागत। मेरा मानना है कि ये कार्रवाइयां हमें मजबूत बनाएंगी और हमारे शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान करेंगी।’’

स्वीडन की एरिक्सन, चीन की हुआवेई और दक्षिण कोरिया की सैमसंग के साथ नोकिया ब्रॉडबैंड प्रौद्योगिकी की नई पीढ़ी 5जी के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। इस साल की शुरुआत में एरिक्सन ने भी अपने आठ प्रतिशत कार्यबल की छंटनी की थी।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement