facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमारी कोई दवा जांच में नहीं रही विफल: अल्केम लैबोरेटरीज

Advertisement

अल्केम लैबोरेटरीज ने सीडीएससीओ के दावों का खंडन किया, नकली नमूनों की जांच का आरोप

Last Updated- September 27, 2024 | 10:27 PM IST
Alkem

मुंबई की दवा कंपनी अल्केम लैबोरेटरीज ने उन दावों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि उसके उत्पाद पैन डी और क्लैवम 625 केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में विफल रहे हैं। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

कंपनी का खंडन सीडीएससीओ द्वारा इस साल अगस्त में पैन-डी और क्लैवम 625 के एक-एक बैच सहित 50 से अधिक दवाओं को मानक गुणवत्ता (एनएसक्यू) के अनुरूप नहीं पाए जाने के बाद आया है।

पैन-डी प्रिस्क्रिप्शन दवा है जो एसिड रिफ्लक्स, अपच और गैस की शिकायत होने पर मरीज को दी जाती है और क्लैवम 625 एक एंटीबायोटिक है, जो फेफड़ों, कान, नेजल साइनस, यूरिनरी ट्रैक्ट, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू के जीवाणु संक्रमण के उपचार के लिए किया जाता है।

आंतरिक जांच के आधार पर कंपनी ने कहा कि केंद्रीय औषधि नियामक ने जांचे के लिए जो नमूने लिए थे वे नकली थे और हमारा द्वारा निर्मित नहीं थे। इस खंडन के साथ अहमदाबाद की टॉरंट फार्मा के बाद अल्केम दूसरी ऐसी कंपनी बन गई है जिसने सीडीएससीओ द्वारा परीक्षण किए गए नमूनों को नकली बताते हुए अपनी दवाओं के गुणवत्ता परीक्षण में विफल होने के दावों का खंडन किया।

टॉरंट के शेल्कैल 500 टैबलेट का एक बैच भी शीर्ष दवा नियामक की मासिक रिपोर्ट में एनएसक्यू मिला था। यह दवा मरीजों को विटामिन डी और कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए दी जाती है।

कंपनी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में कहा है, ‘अल्केम ने सीडीएससीओ द्वारा एकत्र किए गए नमूनों की अल्केम द्वारा निर्मित दोनों उत्पादों के वास्तविक बैचों के साथ तुलना करके गहन जांच की और पाया कि सीडीएससीओ के नमूने नकली थे और अल्केम द्वारा निर्मित नहीं थे।’

कंपनी ने मूल्यांकन रिपोर्ट के साथ सीडीएससीओ को एक जवाब भी भेजा है, जिसमें पुष्टि की गई है कि सीडीएससीओ द्वारा एकत्र किए गए नमूने नकली हैं और अल्केम द्वारा निर्मित नहीं हैं।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement