facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Novelis IPO: हिंडाल्को की अमेरिकी सब्सिडियरी ने टाला आईपीओ लाने का प्लान, ये है वजह

Advertisement

Novelis ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह 12.6 अरब डॉलर के इक्विटी मूल्यांकन पर 94.5 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अमेरिकी बाजार में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आएगी।

Last Updated- June 05, 2024 | 2:00 PM IST
Novelis IPO: Hindalco Industries postpones IPO
Hindalco postpones Novelis IPO

Novelis IPO Postponed: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) की अमेरिका बेस्ड सहायक कंपनी नोवेलिस इंक (Novelis Inc) ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है।

हिंडाल्को ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि नोवेलिस भविष्य में आईपीओ पेशकश के समय को लेकर विचार करेगा।

क्यों टाला आईपीओ लाने का प्लान?

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिका स्थित इकाई नोवेलिस इंक ने बाजार की ताजा स्थितियों को देखते हुए अपना आईपीओ लाने के प्लान को पोस्टपोन किया है। बता दें कि कंपनी ने अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि आईपीओ की पेशकश अब कब होगी और यह एक्सचेंजों पर कब लिस्ट होगा।

नोवेलिस ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह 12.6 अरब डॉलर के इक्विटी मूल्यांकन पर 94.5 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अमेरिकी बाजार में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आएगी। यह आईपीओ अमेरिका में किसी भारतीय कंपनी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने का अनुमान था।

यह भी पढ़ें: Ztech IPO Listing: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच फीकी रही IPO लिस्टिंग, निवेशकों को नहीं हुआ प्रॉफिट

मंगलवार को लुढ़के थे हिंडाल्को के शेयर

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद मंगलवार को बाजार में आए तूफान का असर हिंडाल्को के शेयर पर भी देखने को मिला था। कंपनी के शेयर 7.5 फीसदी गिरकर बंद हुए थ। गौरतलब है कि आज यानी बुधवार को शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है जिसका असर हिंडाल्को के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। खबर लिखे जाते समय कंपनी का शेयर 4.21 फीसदी की तेजी के साथ 676.40 रुपये के स्तर पर दिखा।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement