facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब ऑटो ड्राइवरों को भी मिलेगा आसान कर्ज! नम्मा यात्री से जुड़े चालकों के लिए नई योजना

Advertisement

यूएलआई प्लेटफॉर्म के जरिए ऑटो ड्राइवरों को मिलेगा असुरक्षित कर्ज, यूपीआई ऑटोपे से आसान होगी कर्ज वापसी!

Last Updated- March 12, 2025 | 10:50 PM IST
Namma Yatri

बेंगलूरु की कैब एग्रीगेटर नम्मा यात्री प्लेटफॉर्म से जुड़े ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को भी यूनीफाइड लेंडिंग इंटरफेस (यूएलआई) पर असुरक्षित ऋण के प्रायोगिक परीक्षण की योजना में शामिल किया गया है। इससे जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रायोगिक योजना का ध्यान छोटे ऋण मुहैया कराने के साथ कर्ज वापसी में सुधार करना है।

इस योजना में एक प्रमुख पहल में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के स्वचालित पुनर्भुगतान को अनिवार्य बनाना शामिल है। एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया, ‘यूपीआई ऑटोपे का इस्तेमाल यूएलआई के माध्यम से कर्ज लेने वाले ड्राइवरों से मासिक या द्विमासिक किस्त लेने में किया जा सकता है।

इससे ऋण को लेकर कर्ज लेने वालों का बेहतरीन व्यवहार सुनिश्चित हो सकेगा, क्योंकि ऑटोपे अनिवार्य होने पर निश्चित समय पर भुगतान होता रहेगा।’यूएलआई एक प्लेटफॉर्म है, जहां वित्तीय व गैर वित्तीय आंकड़े होते हैं और इससे क्रेडिट अंडरराइटिंग बाधारहित हो जाता है। साथ ही इससे विभिन्न श्रेणी के ग्राहकों को बाधारहित समाधान मिल पाता है।

 

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement