facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब लोकल भाषाओं में बोलकर होगी बुकिंग, MakeMyTrip ने किया Microsoft के साथ समझौता

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 5:11 PM IST
travel

भारत की दिग्गज ट्रैवल सर्विस कंपनियों में से एक MakeMyTrip ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया है। अब MakeMyTrip के प्लेटफॉर्म पर वॉइस बेस्ड सुविधा मिलेगी, जिसके बाद कस्टमर अपनी लोकल भाषा में भी बोलकर बुकिंग कर सकेंगे।

MakeMyTrip ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ समझौते के बाद अब यूजर्स भारतीय भाषाओं में बुकिंग कर सकेंगे और इससे उन ग्राहकों को भी फायदा होगा जिन्हें कम्प्यूटर या मोबाइल चलाने में समस्या आती है।

कैसे होगी आवाज से बुकिंग

MakeMyTrip ने कहा कि इस साझेदारी के बाद इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कस्टमर जेनेरेटिव ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी लोकल भाषा में बोल सकेंगे और AI इसे रीड करके टिकट बुकिंग करने में सहायता करेगा।

Also read: फूड डिलिवरी फर्मों का IPL बोनांजा

MakeMyTrip के को-फाउंडर और ग्रुप CEO राजेश मगो ने कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी के जरिये हम लोकल भारतीय भाषाओं में बोलकर बुकिंग कर सकते हैं। इससे ग्राहकों के बुकिंग एक्सपीरिएंस में बड़ा बदलाव आएगा।’

माइक्रोसॉफ्ट के साथ क्या है सौदा

माइक्रोसॉफ्ट MakeMyTrip के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर AI की सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट एज्योर ओपनएआई सर्विस (Azure OpenAI Service) और एज्योर कॉग्निटिव सर्विस (Azure Cognitive Services) टेक्नोलॉजी की सुविधा मेकमाईट्रिप को देगा, जिसकी मदद से कस्टमर आवाज के माध्यम से टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

Also read: CEO विजय शेखर शर्मा का ऐलान, ‘Paytm का अगला लक्ष्य मुनाफा’

MakeMyTrip माइक्रोसॉफ्ट की Azure OpenAI Service का यूज करके यूजर्स को बिना परेशानी के ट्रिप के साथ-साथ कंपनी के होटल रिव्यू जानने में भी मदद करेगा।

कैसे मिलेगा MakeMyTrip पर AI का फायदा

बता दें कि अभी इस सर्विस का बीटा वर्जन ही लाया गया है। जिसकी मदद से आप अंग्रेजी और हिंदी में बोलकर टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके टिकट बुक करने के साथ ही छुट्टियों की भी बुकिंग की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement