facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब Microsoft के साथ काम करेंगे Open AI के पूर्व CEO सैम ऑल्टमैन, सत्य नडेला ने दी जानकारी

Advertisement

सैम ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन माइक्रोसॉफ्ट में एक नई एडवांस्ड A। रिसर्च टीम को लीड करेंगे।

Last Updated- November 20, 2023 | 2:18 PM IST
Sam Altman

OpenAI से बर्खास्त किए गए CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) अब माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करने जा रहे हैं। इस अपडेट के बारे में खुद मााइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला (Satya Nadella) ने X पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है।

ऑल्टमैन के साथ ग्रेग ब्रॉकमैन (Greg Brockman) भी माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करेंगे। जानकारी के अनुसार सैम ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन माइक्रोसॉफ्ट में एक नई एडवांस्ड A। रिसर्च टीम को लीड करेंगे।

बता दें, OpenAI कंपनी के बोर्ड ने 17 नवंबर को ही सीईओ सेम ऑल्टमैन को पद से बर्खास्त किया था। OpenAI ने इसके पीछे कारण दिया था कि सैम बोर्ड के साथ सही से कम्यूनिकेट नहीं करते हैं जिसके कारण बोर्ड के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है।

कंपनी के इस ऐलान के बाद Open AI के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही ऑल्टमैन की बर्खास्तगी के कुछ ही घंटों के अंदर तीन सीनियर OpenAI रिसर्चर- जैकब पचॉकी, अलेक्जेंडर मैड्री और सिजमन सिदोर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बात दें, कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ ओपन एआई का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर अब बोर्ड को भरोसा नहीं है।’’ ओपन एआई की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement