facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब विदेश में भी बिकेगी भारत की Campa Cola, Reliance बना रही है योजना

Advertisement

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कैंपा कोला फ्रेंड को एशिया और अफ्रीका जैसे महाद्वीप में पहुंचाने के अलावा अब ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने में जुट गई है।

Last Updated- August 29, 2023 | 11:14 AM IST
File Photo: Campa Cola

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) ने अब कैंपा कोला (Campa Cola) को भारत की सीमा के बाहर ले जाने का फैसला लिया है।

रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी (Reliance Retail Director Isha Ambani) ने बताया कि कैंपा कोला को देश में लोगों से काफी प्यार मिला है । इसको लेकर लोगों के बीच दीवानगी को देखते हुए कंपनी अब इसकी पहुंच दूसरे देशों में भी पहुंचाना चाहती है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कैंपा कोला फ्रेंड को एशिया और अफ्रीका जैसे महाद्वीप में पहुंचाने के अलावा अब ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : Reliance Retail का 2 साल में 10 अरब डॉलर निवेश, कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 18,040 हुई

कैंपा कोला को लेकर रिलायंस की योजना

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम में ईशा अंबानी ने बताया कि कैंपा कोला को भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और इसे ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसको ध्यान में रखते हुए ही RIL की पैकेज कंज्यूमर गुड्स ब्रांड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने कैंपा कोला को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं।

AGM में ईशा अंबानी ने कहा, “Reliance भारत में कैंपा कोला की मौजूदगी को और बढ़ाने जा रहे हैं। साथ ही एशिया और अफ्रीका के देशों से शुरुआत कर कैंपा कोला को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने जा रहे हैं।”

बता दें कि साल 2022 में RIL ने नई दिल्ली की फेमस सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा कोला का अधिग्रहण कर लिया था।

खबरों के अनुसार, Campa Cola अपनी बॉटलिंग कैपेसिटी बढ़ाने वाला है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Reliance Consumer Product ने मुथैया मुरलीधरन की सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल (Ceylon Beverage International) के साथ डील की है और कैंपा कोला को केन में उपलब्ध कराने का समझौता किया है।

यह भी पढ़ें : RIL AGM: रिलायंस के बोर्ड में पहुंची अंबानी की तीसरी पीढ़ी

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement