facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब iPhone यूजर्स भी कर सकेंगे ChatGPT ऐप का अपने फोन में इस्तेमाल, क्या देना पड़ेगा चार्ज? जानें डिटेल्स

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 1:37 PM IST
iphone

ChatGPT ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है। हालांकि, इसके आने से लोगों के मन में नौकरी जाने का डर भी सता रहा हैं, वहीं कुछ लोग इसे कमाई का नया मौका समझ रहे हैं।

ऐसे में लोग इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन में डाउनलोड करना चाह रहे हैं। अगर आप iPhone यूजर हैं और चैटजीपीटी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपके लिए भी खुशखबरी है। बता दें कि OpenAI ने iPhone के लिए ChatGPT App को लॉन्च कर दिया है।

iPhone यूजर्स अब अपने आईफोन में ChatGPT की सर्विसेज यूज कर पाएंगे। हालांकि, इसको यूएस के यूजर्स ही डाउनलोड कर पाएंगे।

आइए, जानते हैं इसकी ऐप के बारे में…

यूजर्स चैटजीपीटी ऐप को ऐप स्टोर पर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही यह ऐप पूरी तरह से एड-फ्री भी है। हालांकि, कंपनी कहा कि यह लेकिन आपकी हिस्ट्री को सभी डिवाइसेस में सिंक करेगा।

ये भी पढ़ें: WhatsApp Chat Lock: नहीं पढ़ सकेगा कोई आपकी पर्सनल WhatsApp चैट, कंपनी ने रोलआउट किया धांसू फीचर

फिलहाल इस ऐप का लुत्फ यूएस के यूजर ही उठा पाएंगे। हालांकि, आने वाले हफ्तों में इसे अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ऐप को जल्द ही लॉन्च करेगी।

कंपनी के मुताबिक, जो यूजर OpenAI के ChatGPT plus का सब्सक्रिप्शन लेंगे हैं, वे ऐप के माध्यम से इसके सबसे शक्तिशाली लैंग्वेज मॉडल, GPT-4 का भी उपयोग कर सकेंगे।

इस ऐप में आप बोलकर भी अपने प्रश्न पूछे सकते हैं।

OpenAI ने इस नए ऐप की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी अमेरिका में अपना नया ऐप रोलआउट कर रही है, जो कि आने वाले हफ्तों में अन्य देशों में भी लॉन्च कर दी जाएगी।

कंपनी ने कहा कि ऐप यूजर को खाना पकाने, ट्रैवल प्लान या फिर अन्य कामों के लिए भी गाइडेंस दे सकती है।

ये भी पढ़ें: Samsung ने Chat GPT जैसे AI टूल पर लगाई रोक, कोड लीक के बाद अपने स्टाफ के लिए जारी किया ये आदेश

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement