facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब Zomato से खाना मंगवाना पड़ेगा महंगा, हर ऑर्डर पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Advertisement

Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में 25 फीसदी का इजाफा किया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 5 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा

Last Updated- April 22, 2024 | 11:12 AM IST
Eternal Q3 results
Representative Image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से खाना मंगवाने वालों के लिए जरूरी खबर। कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा करने की घोषणा की है।

बता दें कि Zomato ने यह ऐलान अपने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करने के कुछ हफ्ते पहले किया है।

कितनी हुई बढ़ोतरी?

जोमैटो ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में 25 फीसदी का इजाफा किया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 5 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा, जो कि पहले चार रुपये प्रति ऑर्डर था।

पहले भी हुआ था इजाफा

पिछले साल अगस्त में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने प्लेटफॉर्म फीस में दो रुपये का शुल्क शुरू किया था और बाद में इसे बढ़ाकर तीन रुपये कर दिया था। इसके बाद नए साल के एक दिन पहले रिकॉर्ड फूड ऑर्डरों से उत्साहित होकर Zomato ने जनवरी में प्रमुख बाजारों में अपने अनिवार्य प्लेटफ़ॉर्म शुल्क को तीन रुपये प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर चार रुपये कर दिया था।

यह भी पढ़ें: भारत से सीख ली और उसे वैश्विक स्तर पर दोहराया : जमील गनी

जोमैटो गोल्ड मेंबर्स को नहीं देना पड़ता डिलीवरी चार्ज

कंपनी ने जो प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई है, वह डिलीवरी चार्ज के अलावा फूड ऑर्डर पर लगता है। हालांकि, जिन कस्टमर्स ने जोमैटो गोल्ड की मेम्बरशिप ले रखी है, उन्हें डिलीवरी चार्ज नहीं देना पड़ता। हालांकि, प्लेटफॉर्म फीस सभी को देनी पड़ती है।

Zomato को मिला GST नोटिस

फूड डिलवरी करने वाली कंपनी को 11.81 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) डिमांड और पेनल्टी नोटिस प्राप्त हुआ। इसमें जुलाई 2017-मार्च 2021 की अवधि के लिए 5.9 करोड़ रुपये की जीएसटी डिमांड और 5.9 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है। इस बारे में कंपनी ने 19 अप्रैल को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मांग और जुर्माने का आदेश मिला।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement