facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब लीजिए Coca-Cola की चाय की चुस्की, जल्द ही बाजार में मिलेगी कोका-कोला की Organic Tea

Advertisement

ब्रांड 'ऑनेस्ट टी' का स्वामित्व कोका-कोला कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी Honest के पास है।

Last Updated- November 23, 2023 | 1:42 PM IST
Coca-Cola India
Representative Image

बेवरेज कंपनी कोका-कोला इंडिया (Coca-Cola India) ने रेडी-टू-ड्रिंक टी बेवरेज सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने ऑनेस्ट टी (Honest Tea) के नाम से प्रॉडक्ट को लॉन्च कर लिया है। इसके लिए कंपनी ने रेडी-टू-ड्रिंक आइस्ड ग्रीन टी के लिए Luxmi Group के प्रतिष्ठित दार्जिलिंग चाय एस्टेट, Makaibari के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

इन दो फ्लेवर में मिलेगी चाय

ब्रांड ‘ऑनेस्ट टी’ का स्वामित्व कोका-कोला कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी Honest के पास है। बता दें कि यह दो फ्लेवर में मिलेगा – नींबू-तुलसी और आम। ये एक तरह की ऑर्गेनिक Tea होगी।

बोतलबंद आइस्ड ग्रीन टी को औपचारिक रूप से 22 नवंबर को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 के दूसरे और समापन पर लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें : Indigo की पैरेंट कंपनी को मिला 1666 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला

कंपनी के अधिकारियों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्पाद के लिए ऑर्गेनिक ग्रीन टी कोलकाता स्थित लक्ष्मी टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मकाईबारी टी एस्टेट से ली जाएगी।

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) के सातवें एडिशन में दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

रेडी-टू-ड्रिंक टी बेवरेज सेगमेंट में क्यों उतरी Coca-Cola?

कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि लॉन्च के पीछे का मकसद उपभोक्ताओं को व्यापक बेवरेज ऑपशन देना था। उन्होंने जानकारी दी कि आइस्ड ग्रीन टी नींबू-तुलसी और आम के वेरिएंट में आएगी।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के दौरान ONDC पर Magicpin के ऑर्डर दोगुना होकर 10 लाख के पार

बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, कोका कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के मार्केटिंग-हाइड्रेशन, कॉफी और चाय श्रेणी के निदेशक कार्तिक सुब्रमण्यम ने एक बयान में कहा, “हम अपनी नई रेडी-टू-ड्रिंक आइस्ड ग्रीन टी पेश करते हुए रोमांचित हैं। Honest Tea के साथ, हम उपभोक्ताओं को बेहतरीन स्वाद वाली ग्रीन टी-आधारित बेवरेज का एक यूनिक एक्सपीरियंस प्रदान कर रहे हैं।”

कोलकाता स्थित लक्ष्मी ग्रुप के प्रबंध निदेशक रुद्र चटर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग में मकईबाड़ी से बड़ा कोई चाय बागान नहीं है। “

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement