facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब घर बैठे मिलेगी चार्जिंग पॉइंट की जानकारी, Audi India ने लॉन्च किया ऐप

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 6:04 PM IST
Audi India announces industry first initiative for e-tron owners

लग्जरी कार कंपनी ऑडी (Audi) ने बुधवार को कहा कि उसने अपने ई-ट्रॉन श्रेणी (e-tron range) के ग्राहकों को देशभर में चार्जिंग स्टेशनों पर पहुंचने में मदद करने के लिए एक ऐप पेश किया है।

जर्मनी की कंपनी ने माईऑडीकनेक्टऐप (myAudiConnect app) पर ‘चार्ज माई ऑडी’ पेश किया है, जो इस इंडस्ट्री में ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने वाला ऐसा पहला ऐप है।

इस एप्लिकेशन में इस समय पांच चार्जिंग पार्टनर- आर्गो ईवी स्मार्ट (Aargo EV Smart), चार्ज जोन (Charge Zone), रेलक्स इलेक्ट्रिक (Relux Electric), लॉयनचार्ज (LionCharge) और जियॉन चार्जिंग (Zeon Charging) हैं, जो ई-ट्रॉन मालिकों के लिए लगभग 750 चार्जिंग केंद्र तक पहुंच सुनिश्चित करते हैं।

ऑडी इंडिया (Audi India ) के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि कंपनी वाहन मालिकों के अनुभव को जानने के लिए लगातार उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘हमें ग्राहकों से कुछ जानकारियां मिल रही हैं। जहां देशभर में कई चार्जर उपलब्ध हैं, वहीं प्रत्येक चार्जर के लिए प्रत्येक ऐप डाउनलोड करना एक बड़ी परेशानी है। कभी-कभी जब वे चार्ज पर पहुंचते हैं तो यह चालू नहीं होता है इसलिए हमने ऐसी चुनौतियों को हल करने की कोशिश की है।’

Also read: आईटी हार्डवेयर के लिए 17,000 करोड़ रुपये की PLI स्कीम 2.0 को मंत्रिमंडल की मंजूरी

ढिल्लन ने कहा कि इसलिए कंपनी ने एक ऐप तैयार किया है जो myAudiConnect app का पार्ट है और इसने पांच चार्जिंग केंद्र पॉइंट संचालकों (charging point operators) के साथ समझौता किया है।

उन्होंने कहा, ‘ग्राहक इससे न सिर्फ अपने वाहन को चार्ज कर सकेगा, बल्कि गंतव्य मार्ग पर उपलब्ध चार्जिंग केंद्रों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बना सकता है।’

ढिल्लन ने कहा कि चार्ज माई ऑडी (Charge my Audi) कई ऐप डाउनलोड करने की परेशानी से बचाता है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement