facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब स्पैम कॉल्स पर लगेगा ब्रेक! Airtel ने लॉन्च किया AI आधारित डिटेक्शन सिस्टम

Advertisement

Bharti Airtel की यह सुविधा रियल-टाइम में यूजर्स को संदिग्ध कॉल्स और SMS की जानकारी देगी, और बिना किसी सर्विस रिक्वेस्ट या ऐप डाउनलोड के ऑटोमेटिकली एक्टिवेट हो जाएगी।

Last Updated- September 25, 2024 | 2:02 PM IST
airtel
Representative image

स्पैम कॉल्स से परेशान स्‍मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने फर्जी कॉल्स और मैसेज पर रोक लगाने के लिए अपने नेटवर्क में एआई आधारित तकनीक लागू करने की योजना बनाई है।

यह सुविधा रियल-टाइम में यूजर्स को संदिग्ध कॉल्स और SMS की जानकारी देगी, और बिना किसी सर्विस रिक्वेस्ट या ऐप डाउनलोड के ऑटोमेटिकली एक्टिवेट हो जाएगी।

कंपनी के सीईओ गोपाल विट्टल ने बुधवार को बताया कि यह नई तकनीक 26 सितंबर की आधी रात से शुरू होगी, जो उपयोगकर्ताओं को संभावित स्पैम कॉल्स और मैसेज के बारे में सचेत करेगी।

विट्टल ने बताया, “हमने कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों के आधार पर फर्जी गतिविधियों में शामिल गिरोहों की पहचान की है। हमने एक AI-सक्षम ‘स्पैम डिटेक्शन’ सिस्टम विकसित किया है, जो सिर्फ दो मिलीसेकंड में कॉल का विश्लेषण करता है और यूजर्स को डायलर पर तुरंत अलर्ट भेजता है।”

उन्होंने बताया कि यह सेवा एयरटेल के सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पूरी तरह मुफ्त होगी। विट्टल ने यह भी स्पष्ट किया कि यह तकनीक खुद से किसी कॉल को ब्लॉक नहीं करेगी, बल्कि यह तय करना यूजर पर निर्भर होगा कि वे कॉल को ब्लॉक करना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि कभी-कभी वास्तविक कॉल भी गलती से स्पैम के रूप में दिख सकती हैं।

जल्द अपग्रेड होगा ये फीचर

सर्विस कॉल्स जैसे स्विगी, जोमेटो आदि को स्पैम से अलग रखने और उनकी पहचान को आसान बनाने के लिए सभी टेलीकॉम ऑपरेटर से बातचीत चल रही है। वर्तमान में यह सुविधा केवल स्मार्टफोन पर उपलब्ध है, लेकिन फीचर फोन के लिए भी इसे जल्द अपग्रेड किया जा रहा है। अगर कोई नंबर गलती से स्पैम कैटेगरी में आ जाता है, तो उसे सही कैटेगरी में वापस लाने का सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement