facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First की सभी फ्लाइट्स अब 19 जून तक रद्द, टिकट रिफंड का भी बताया तरीका

Advertisement

एयरलाइंस ने यह भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

Last Updated- June 15, 2023 | 7:55 PM IST
Go First

संकट का सामना का रही घरेलू एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने परिचालन संबंधी कारणों के चलते 19 जून 2023 तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी है। एयरलाइन को फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण अपनी उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।

गो फर्स्ट ने गुरुवार को ट्वीट किया, “परिचालन संबंधी कारणों से 19 जून 2023 तक गो फ़र्स्ट की उड़ानें रद्द कर दी गई। इस असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं और ग्राहकों से अधिक जानकारी के लिए http://shorturl.at/jlrEZ पर जाने का अनुरोध करते हैं। किसी भी प्रश्न या चिंता के लिए, कृपया बेझिझक हमसे संपर्क करें।”

 

एयरलाइन ने कहा, हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना बाधित हो सकती है और हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”गो फर्स्ट ने कहा कि वह जल्द ही फिर से फ्लाइट बुकिंग शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने यह भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है। कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा कि यात्रियों के लिए फिर से बुकिंग शुरू की जाएगी। हालांकि इसके लिए कोई डेट नहीं जारी की गई है।

टिकट रिफंड समेत अन्य क्लेम के लिए कंपनी ने दिया लिंक

इसके अलावा एयरलाइन ने टिकट रिफंड समेत अन्य दावों के लिए लिंक https://www.gofirstclaims.in/claims भी साझा किया है। इस लिंक के जरिए लोग अपने रिफंड का क्लेम कर सकते हैं।

इस लिंक पर एयरलाइन ने बताया है कि कैसे लोग अपने टिकट रिफंड के दावों का क्लेम कर सकते है ।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement