facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NPPA ने 41 दवाओं की खुदरा कीमत तय की

Advertisement

यह कदम 11 मार्च को एम्पाग्लिफ्लोजिन के पेटेंट की समाप्ति के बाद उठाया गया है। इसके बाद दवा कंपनियों के लिए इसके जेनेरिक संस्करण का बाजार खुल गया है।

Last Updated- June 04, 2025 | 11:04 PM IST
Trump Pharma Tariffs Impact
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 41 दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं। जिनमें डायबिटीज की बिना पेटेंट की दवा एम्पाग्लिफ्लोजिन के 18 प्रकार भी शामिल हैं। इन्हें जर्मन दवा कंपनी बोरिंजर इंगेलहेम ने विकसित किया है।

यह कदम 11 मार्च को एम्पाग्लिफ्लोजिन के पेटेंट की समाप्ति के बाद उठाया गया है। इसके बाद दवा कंपनियों के लिए इसके जेनेरिक संस्करण का बाजार खुल गया है। इन वेरिएंट्स के आने से दवा की कीमतों में 80 से 85 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। एनपीपीए ने पिछले महीने एम्पाग्लिफ्लोज़िन के 36 अन्य प्रकार और संयोजनों की खुदरा कीमतें तय की थीं।

नई सूची में एम्पाग्लिफ्लोजिन के साथ लिनाग्लिप्टिन, ग्लिमेपाइराइड, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड से जुड़े एंटी-डायबिटिक कॉम्बिनेशन शामिल हैं, जिन्हें ब्लू क्रॉस लैबोरेटरीज, टॉरंट फार्मा, कैडिला, ग्लेनमार्क और एल्केम लैबोरेटरीज जैसी दवा कंपनियां बनाती और बेचती हैं।

इसमें क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड जेल का कॉम्बिनेशन भी शामिल है, जिसका उपयोग मुंहासों के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही इसमें आयरन और फोलिक एसिड वाली मल्टीविटामिन  टैबलेट तथा सायनोकोबालामिन सिरप शामिल हैं।

प्राधिकरण औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) के तहत फार्मास्यूटिकल  उत्पादों की कीमतों को कायदे में रखता है। कीमतों में संशोधन को एनपीपीए की 133वीं बैठक के दौरान मंजूरी दी गई, जो 29 मई को आयोजित की गई थी।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement